Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
delhi polution

दिल्ली में AQI सुधरने पर GRAP-3 की पाबंदियां हटीं, निर्माण कार्य और स्कूलों में फिजिकल क्लास की अनुमति

Posted on January 2, 2026January 2, 2026 By Chhavi Singh

ST.News Desk

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद ग्रैप-3 (GRAP-3) के तहत लागू पाबंदियों को हटा लिया गया है। एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) के अनुसार राजधानी की हवा में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है, जिसके चलते तीसरे चरण के प्रतिबंधों को समाप्त करने का फैसला किया गया।

ग्रैप-3 हटने के बाद अब दिल्ली में घरों और अन्य गैर-आवश्यक निर्माण कार्य दोबारा शुरू किए जा सकेंगे। इसके साथ ही स्कूलों में फिजिकल कक्षाएं भी फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई है और दफ्तरों में सभी कर्मचारियों को बुलाया जा सकेगा। हालांकि, कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं जारी रख सकते हैं या छात्रों की छुट्टी कर सकते हैं। इसका फैसला स्कूल प्रशासन या संबंधित जिला अधिकारी करेंगे।

इन गतिविधियों से हटी रोक

ग्रैप-3 के तहत गैर-आवश्यक निर्माण कार्य, पत्थर तोड़ने वाली मशीनों और खनन गतिविधियों पर रोक थी, जिसे अब हटा लिया गया है।
तीसरे चरण में पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई का प्रावधान था, लेकिन अब बच्चों को स्कूल बुलाया जा सकता है।
इसके अलावा, दिल्ली और एनसीआर में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल चार पहिया वाहनों पर लगा प्रतिबंध भी समाप्त कर दिया गया है, जिससे इन वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति मिल गई है।

ग्रैप-2 की पाबंदियां अभी लागू

हालांकि, दिल्ली का एक्यूआई अभी भी 300 से 400 के बीच बना हुआ है, ऐसे में ग्रैप-2 के तहत कुछ प्रतिबंध जारी रहेंगे। राजधानी में कोयला और लकड़ी जलाने, डीजल जनरेटर सेट के इस्तेमाल पर रोक बनी रहेगी। होटल और रेस्तरां में कोयला या लकड़ी से चलने वाले तंदूर के उपयोग पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा। साथ ही निजी वाहनों के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी का नियम भी लागू रहेगा।

कैसे तय होते हैं GRAP के चरण
सर्दियों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर के आधार पर ग्रैप के तहत प्रतिबंध लगाए जाते हैं।

चरण-1: खराब (AQI 201–300)

चरण-2: बहुत खराब (AQI 301–400)

चरण-3: गंभीर (AQI 401–450)

चरण-4: अत्यंत गंभीर (AQI 450 से ऊपर)

हवा की गुणवत्ता में उतार-चढ़ाव के अनुसार इन चरणों में पाबंदियां घटाई या बढ़ाई जाती हैं।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: प्रयागराज माघ मेले की आज से शुरुआत, पौष पूर्णिमा पर 25–30 लाख श्रद्धालुओं के स्नान की संभावना
Next Post: जयप्रकाश जनता दल (JPJD) का 23वां स्थापना दिवस समारोह नई दिल्ली में भव्य रूप से सम्पन्न

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया