Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
isrial

दक्षिणी गाजा में इजराइली हमलों में कम से कम 51 लोग मारे गए : फलस्तीनी अधिकारी

Posted on October 2, 2024October 2, 2024 By Sanchar Times News

ईरान ने मंगलवार देर रात इजराइल पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया

दक्षिणी गाजा में इजराइल की ओर से रातभर किए गए हमलों में कम से कम 51 लोग मारे गए हैं जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। फलस्तीन के चिकित्सा अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। हमास के लड़ाकों ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमला किया था जिसके बाद लगभग एक वर्ष बाद भी इजराइल गाजा में हमास के ठिकानों पर हमले कर रहा है। इस बीच हमास के समर्थन में हमला करने के बदले में इजराइल ने लेबनान के आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला के खिलाफ जमीनी अभियान शुरू किया है। इस संघर्ष के बीच इजराइल और ईरान के मध्य भी हमले हो रहे हैं। ईरान ने मंगलवार देर रात इजराइल पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया ।

एक अलग घटनाक्रम में, हिजबुल्ला ने कहा कि उसके लड़ाकों ने लेबनान के सीमावर्ती शहर ओदेसाह में इजराइली सैनिकों के साथ संघर्ष किया जिससे उन्हें पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि इस घटना पर इजराइली सेना ने कोई टिप्पणी नहीं की है। खान यूनिस के ‘यूरोपियन हॉस्पिटल’ ने कहा कि इजराइल की ओर से किए गए हवाई हमलों और जमीनी अभियानों के बाद बड़ी संख्या में शव अस्पताल लाए गए हैं।

गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि खान यूनिस में बुधवार सुबह शुरू हुए अभियान में कम से कम 51 लोग मारे गए और 82 घायल हो गए। ‘यूरोपियन हॉस्पिटल’ के रिकॉर्ड से पता चलता है कि मरने वालों में सात महिलाएं और 12 बच्चे शामिल हैं। स्थानीय अस्पतालों के अनुसार गाजा में अलग-अलग हमलों में दो बच्चों सहित 23 अन्य लोग मारे गए। इजराइली सेना ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। निवासियों ने बताया कि इजराइल ने भारी हवाई हमले किए हैं और उसके जमीनी बलों ने खान यूनिस के तीन इलाकों में घुसपैठ की है। उन्होंने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, ‘‘विस्फोट और गोलाबारी बहुत ज्यादा थी। मलबे के नीचे कई लोग दबे हुए हैं और कोई भी उन्हें निकाल नहीं पाया।’ स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इजराइल के जवाबी हमले में 41,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इनमें कितने लड़ाके थे। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे थे। सेना का कहना है कि उसने 17,000 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है लेकिन उसने इसके कोई सबूत नहीं दिए।

Post Views: 1
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: दिल्ली पुलिस ने 30 तिब्बतियों को हिरासत में लिया
Next Post: ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत सरकार ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, ईरान न जाने की दी सलाह

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया