Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
chinmay kirshn das

बांग्लादेश की कोर्ट ने हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका खारिज की, भारत ने जताई चिंता

Posted on November 26, 2024November 26, 2024 By Chhavi Singh

देशद्रोह और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में ढाका एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था

ST.News Desk : बांग्लादेश की एक अदालत ने हिंदू संगठन ‘सम्मिलित सनातनी जोत’ के नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। इससे पहले, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन करने पर चिन्मय कृष्ण दास प्रभु पर कार्रवाई की गई थी। उन्हें देशद्रोह और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में ढाका एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। इस गिरफ्तारी के खिलाफ हिंदू समुदाय के लोग ढाका की सड़कों पर उतर आए थे और कई जगहों पर हिंसा हुई थी।

इस घटनाक्रम पर अब भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की है। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, उन्होंने बांग्लादेश सरकार से आग्रह किया है कि वह हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, जिसमें शांतिपूर्ण सभा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार भी शामिल हो। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह घटना बांग्लादेश में चरमपंथी तत्वों द्वारा हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों के बाद हुई है, जो चिंता का विषय है।

इससे पहले, 30 अक्टूबर को बांग्लादेश में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में चिन्मय कृष्ण दास प्रभु समेत 19 लोगों के खिलाफ देशद्रोह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि 25 अक्टूबर को चटगांव के लालदीघी मैदान में सनातन जागरण मंच द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान कुछ लोगों ने भगवा ध्वज फहराया, जिस पर “आमी सनातनी” लिखा हुआ था। इसे लेकर चिन्मय कृष्ण दास पर राष्ट्रीय ध्वज की अवमानना का आरोप लगाया गया था।

बांग्लादेश में इस समय राजनीतिक उथल-पुथल का माहौल है। अगस्त में हुए छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार को इस्तीफा देना पड़ा, और अब एक कार्यवाहक सरकार बांग्लादेश में प्रशासन चला रही है। शेख हसीना की सरकार के जाने के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक वर्गों पर हमले बढ़े हैं, जिनके खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय ने कई बार विरोध प्रदर्शन किए हैं।

अक्तूबर से, सनातन जागरण मंच ने चटगांव में अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किए थे। चिन्मय कृष्ण दास प्रभु के नेतृत्व में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय ने आठ प्रमुख मांगों को उठाया है, जिसमें अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, अल्पसंख्यकों के लिए सुरक्षा कानूनों का निर्माण, और धार्मिक स्थलों के निर्माण की मांग शामिल है।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: अभिनेता कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया 3’ की सफलता के बाद सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन
Next Post: AAP ने अपनी स्थापना के 12 साल पूरे किए

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय की DMK को खुली चेतावनी, बोले- ‘सारे सबूत मेरे पास हैं, खुलासे के लिए मजबूर न करें’
  • ‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो हैं वो’ रिलीज
  • Weather Update: दिल्ली में बादल और बूंदाबांदी के आसार, यूपी-बिहार-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट
  • us-iran war : ट्रंप का ईरान पर बड़ा आर्थिक हमला
  • Aamrapali Dubey-Nirahua: ‘भोजपुरी बवाल’ में निजी सवाल पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, एंकर को दी हिदायत

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया