Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
egg

संडे हो या मंडे बेझिझक खाएं अंडे

Posted on October 7, 2024October 7, 2024 By Chhavi Singh

विशेषज्ञों की राय-कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का डर बेबुनियाद


क्या अंडे का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है और इसका सीधा असर दिल पर पड़ता है? या फिर एक शख्स को एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए? इन सब बातों को लेकर विशेषज्ञों से बात की गई तो बेहद रोचक जानकारियां सामने आई। विशेषज्ञों की राय है कि हर दिन एक अंडा खाना आपके दिल के लिए अच्छा है और यह आपके रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नहीं बढ़ाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक ये डर बेबुनियाद है। वैसे, कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि और दिल की बिगड़ी सेहत को देखते हुए, एक व्यक्ति प्रतिदिन कितने अंडे खा सकता है, इस पर लंबे समय से बहस चल रही है।


केरल आईएमए रिसर्च सेल के अध्यक्ष डॉक्टर राजीव जयदेवन ने बताया कि अंडे संपूर्ण पोषण का एक महत्वपूर्ण स्रेत हैं। वह कहते हैं, अंडे शायद दुनिया में प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रेत हैं, इसमें विटामिन और खनिज सहित अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि ये आसानी से उपलब्ध हैं और अपेक्षाकृत किफायती भी हैं। जयदेवन, जो एक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट भी हैं, कहते हैं, अंडे के सेवन को लेकर बहुत अधिक अनावश्यक चिंता है, इस हद तक कि लोग इसका सेवन करने से डरते हैं। यह अकारण और बेबुनियाद है क्योंकि विभिन्न अध्ययनों से पता चला है कि रोजाना अंडों की संख्या बढ़ाने से ब्लड कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि नहीं होती है। उन्होंने बताया कि ब्लड कोलेस्ट्रॉल मुख्य रूप से शरीर की विभिन्न पोषण और चयापचय आवश्यकताओं के अनुसार लिवर में बनता है और ये यह हमारे आहार में उपभोग की जाने वाली कोलेस्ट्रॉल की मात्रा- जैसे अंडे के सेवन से प्रभावित नहीं होता है।
जयदेवन ने कहा, दुर्भाग्य से, ये मिथ है कि ब्लड कोलेस्ट्रॉल का सीधा संबंध डायटरी कोलेस्ट्रॉल से है। जबकि उच्च कोलेस्ट्रॉल स्तर से बचा जाना चाहिए, विशेष रूप से उच्च एलडीएल स्तर (खराब कोलेस्ट्रॉल) से। कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के रिस्क का आकलन करते समय सभी कारकों पर विचार करना भी जरूरी है। विशेषज्ञ के मुताबिक, इन जोखिम कारकों में सिगरेट धूम्रपान, शराब का उपयोग, हृदय रोग का पारिवारिक इतिहास, मोटापा, गतिहीन जीवन, व्यायाम की कमी, मधुमेह और उच्च रक्तचाप शामिल हैं। उन्होंने कहा, कोई भी जानकार कह सकता है कि प्रति दिन एक अंडा खाने से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा, कभी-कभी प्रति दिन एक से अधिक अंडे खाने से भी हृदय संबंधी किसी भी परिणाम में बदलाव की संभावना नहीं है।


अंडे उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन, विटामिन बी12, फास्फोरस और सेलेनियम से भरपूर होते हैं। इनमें मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कोलीन भी होता है। अंडे में विटामिन ए, विटामिन बी12 और सेलेनियम इम्यूनिटी को बेहतर करने में महत्वपूर्ण हैं। नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ जे. पी. एस. साहनी ने बताया, जबकि अंडे आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं, योक (पीला पार्ट) यानि जर्दी में डायटरी कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है, ये एक जर्दी में लगभग 186 मिलीग्राम होता है। साहनी, जो हाल ही में कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) द्वारा जारी लिपिड दिशानिर्देशों के अध्यक्ष भी हैं ने आगे कहा, हालांकि, डायटरी कोलेस्ट्रॉल का कई लोगों के ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर कम प्रभाव पड़ता है। हालांकि विशेषज्ञ उच्च कोलेस्ट्रॉल या कुछ अनुवांशिक बीमारियों (जैसे पारिवारिक हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया) और दिल के रोग से जूझ रहे व्यक्तियों को एग इनटेक की निगरानी करने की सलाह देते हुए कहते हैं, फिर भी, प्रतिदिन एक अंडा हृदय-स्वस्थ आहार में फिट हो सकता है।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: मायावती ने की यति नरसिंहानंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Next Post: सिंघम अगेन का ट्रेलर आज होगा रिलीज

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme