crossorigin="anonymous"> सिंघम अगेन का ट्रेलर आज होगा रिलीज - Sanchar Times

सिंघम अगेन का ट्रेलर आज होगा रिलीज

Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर 07 अक्टूबर को रिलीज होगा। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन, सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर सिंघम अगेन का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। प्रोमो में रोहित शेट्टी का वॉयस ओवर भी नजर आ रहा है,जिसमें वह कॉप्स यूनिवर्स को मिले फैंस के प्यार का शुक्रिया करते हुए दिख रहे हैं। प्रोमो झलक को शेयर करते हुए अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा,‘त्योहार तो परिवार के साथ ही मनाया जाता है। मिलते हैं इस दीवाली।


Spread the love