Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
salman khan

60 की उम्र से पहले सलमान खान ने दिखाया दमदार अंदाज, फिटनेस फोटो शेयर कर बताई दिली ख्वाहिश

Posted on December 22, 2025December 22, 2025 By Sanchar Times News

ST.News Desk

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को 60 साल के होने जा रहे हैं। जन्मदिन से छह दिन पहले ही भाईजान ने अपने खास अंदाज में फैंस को इस खास मौके की याद दिला दी है। सलमान ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपनी जबरदस्त फिटनेस और मस्कुलर बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों ने फैंस को बेहद खुश कर दिया है और एक बार फिर सलमान ने साबित कर दिया है कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है।

तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में अपनी दिली ख्वाहिश जाहिर की। उन्होंने लिखा, “काश मैं 60 साल की उम्र में ऐसा दिख पाता! अब से 6 दिन बाद।” तस्वीरों में सलमान अपने जिम में ब्लैक वेस्ट और ब्लू शॉर्ट्स पहने हुए कॉन्फिडेंस के साथ पोज देते दिख रहे हैं। क्लीन-शेव लुक और टोन्ड बॉडी में वह पूरी तरह फिट नजर आए।

https://www.instagram.com/beingsalmankhan/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3bb68730-7372-474c-9ef0-154e51d977f2

सलमान का यह पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में तारीफों और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। एक फैन ने लिखा, “आप तो अभी भी 30 के लगते हैं, आपके जैसा कोई नहीं।” वहीं दूसरे ने कहा, “भाई इस बार कमाल कर दिया।” फैंस सलमान की सेहत और लंबी उम्र की दुआएं करते नजर आए।

दिलचस्प बात यह है कि जहां इस साल शाहरुख खान और आमिर खान ने 60 साल पूरे होने पर अपनी फिल्मों की स्पेशल री-रिलीज के जरिए जन्मदिन मनाया, वहीं सलमान खान के जन्मदिन पर किसी फिल्म की री-रिलीज को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

काम की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार रियलिटी शो बिग बॉस 19 को होस्ट करते नजर आए थे, जिसमें गौरव खन्ना विनर बने थे। इसके अलावा सलमान इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की तैयारी में जुटे हैं। यह फिल्म 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित एक वॉर ड्रामा है, जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। सलमान पहले ही इस फिल्म को अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक बता चुके हैं, खासकर इसकी फिजिकल डिमांड्स को लेकर।

Post Views: 1
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: प्रदूषण और ट्रैफिक जाम पर दिल्ली सरकार का बड़ा प्लान, ओला-उबर की निजी बसों पर मंथन, PUC नियम होंगे सख्त
Next Post: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर भारत सख्त, हाई कमिश्नर तलब

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया