Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 06 12 101731

चुनाव से पहले कांग्रेस का बगावती तेवर, सासाराम सांसद मनोज राम ने PM मोदी और CM नीतीश पर साधा निशाना, कहा– युवाओं के साथ हो रहा अन्याय

Posted on June 12, 2025June 12, 2025 By Chhavi Singh

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। इसी क्रम में सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “बिहार में युवाओं की अनदेखी के लिए सीधे तौर पर यह निकम्मी सरकार जिम्मेदार है।”

Screenshot 2025 06 12 101705

मनोज राम ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस हमेशा से युवाओं के साथ खड़ी रही है, लेकिन अब नौकरियों के नाम पर युवाओं को लाठियां देने वालों के खिलाफ पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सासाराम में सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।

गौरतलब है कि हाल ही में बीपीएससी परीक्षा घोटाले को लेकर बिहार सरकार की खूब किरकिरी हुई थी, जहां परीक्षा में अनियमितता के चलते कुछ सेंटरों पर परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। अब कांग्रेस इस मुद्दे को भुनाने के मूड में है। मनोज राम ने साफ कहा कि जब तक बिहार के युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी रहेगी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव जैसे नेता भी नौकरियों के मुद्दे पर निष्क्रिय दिखाई दे रहे हैं, और अब कांग्रेस इस जनहित के विषय को खुद नेतृत्व में लेकर सरकार को बैकफुट पर धकेलना चाहती है। सांसद ने यह भी बताया कि सासाराम में जल्द ही डीएम का घेराव किया जाएगा और प्रशासन को यह संदेश दिया जाएगा कि बिहार के छात्रों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस के इस आक्रामक रुख से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। युवा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर अगर कांग्रेस जमीन पर उतरती है, तो आने वाले चुनावों में यह विपक्षी दलों के लिए एक नई चुनौती बन सकता है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस का यह जनआंदोलन कितना असरदार साबित होता है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम में फर्जी शादी गिरोह का भंडाफोड़: मंडप सजाया, शादी कराई और फिर दुल्हन को शौच के बहाने भगाया; तीन गिरफ्तार, ₹1 लाख नगद बरामद
Next Post: सासाराम में सड़क पर ओवरटेक को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, लाठी-डंडे चले, 5 घायल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया