Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
up news

UP की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल : सरकारी जमीन पर फर्जी घरौनी बनवाकर कब्जे का आरोप

Posted on December 18, 2025December 18, 2025 By Chhavi Singh

आरोप है कि मामला अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद पुलिस की मौजूदगी में जबरन कब्जा कराया गया

ST.News Desk

बरेली: उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बरेली जिले की तहसील नवाबगंज में सरकारी जमीन पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामला अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद पुलिस की मौजूदगी में जबरन कब्जा कराया गया, जबकि गांव वाले लगातार शासन-प्रशासन से गुहार लगाते रहे।

नवाबगंज तहसील के गांव बहोरनगला का मामला

मामला नवाबगंज तहसील के गांव बहोरनगला का है, जहां हाल ही में गांव को टाउन एरिया में शामिल किए जाने के बाद खाली पड़ी जमीनों पर कब्जे का खेल शुरू हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने साठगांठ कर खाली जमीनों की फर्जी घरौनी बनवा ली और नेताओं व पुलिस के संरक्षण में कब्जा कर लिया।

ग्रामीणों के अनुसार यह जमीन सैकड़ों साल पुराना तालाब है

विवाद तब सामने आया जब घाटा संख्या 681 और प्लॉट संख्या 291 पर पवन शर्मा और दीपक मिश्रा द्वारा कब्जे की कोशिश की गई। ग्रामीणों के अनुसार यह जमीन सैकड़ों साल पुराना तालाब है, जो राजस्व रिकॉर्ड में आबादी की जमीन के रूप में दर्ज है। तालाब के चारों ओर रहने वाले ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें यह कहकर चुप कराने की कोशिश की गई कि कागज असली हैं या फर्जी, इसका फैसला अदालत करेगी।

ग्रामीणों का कहना है कि वे अदालत पहुंचे, जहां से समन भी जारी हो चुके हैं, लेकिन अदालत के अंतिम आदेश से पहले ही तालाब को पाटकर कब्जा कर लिया गया। आरोप है कि इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कब्जा करने वालों का साथ दिया।

इतना ही नहीं, गांव वालों का दावा है कि पुलिस उल्टा उन्हीं को प्रताड़ित कर रही है, गाली-गलौज और मारपीट कर रही है और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रही है। ग्रामीण इस मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि योगी सरकार में जहां कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बताया जाता है, वहां बहोरनगला के इन ग्रामीणों की फरियाद आखिर कौन सुनेगा?

उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ‘धुरंधर’ की सफलता पर छाए अक्षय खन्ना, भाई राहुल खन्ना की खामोशी बनी चर्चा का विषय
Next Post: अनूठी पहल : ग्रामीण क्षेत्रों में घर बैठे मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया