Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
sushil modi

Bihar के पूर्व उप मुख्यमंत्री Sushil Kumar Modi ने कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी

Posted on April 3, 2024 By Sanchar Times News

अपने तीन दशक से अधिक के राजनीतिक करियर के दौरान सुशील मोदी विधायक, विधान परिषद के सदस्य, लोकसभा सदस्य और राज्यसभा के सदस्य भी रहे। वह 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक राज्य के उप मुख्यमंत्री रहे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को बताया कि उन्हें छह माह पहले ही कैंसर से पीड़ित होने की बात पता चली है और वह पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में भाग नहीं ले सकेंगे।

सुशील मोदी (72) को भाजपा ने राज्य के लिए अपने स्टार प्रचारकों में शामिल किया था और अपनी चुनाव घोषणापत्र समिति का सदस्य नियुक्त किया था। सुशील मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘‘एक्स’’ पर लिखा, ‘‘मैं पिछले छह महीने से कैंसर से जूझ रहा हूं।मुझे लगता है कि अब लोगों को यह जानकारी देने का वक्त आ गया है। मैं लोकसभा चुनाव के लिए कुछ नहीं कर पाऊंगा।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सब कुछ बता दिया है। मैं देश, बिहार और पार्टी के प्रति सदैव आभारी और समर्पित रहूंगा।’’ अपने तीन दशक से अधिक के राजनीतिक करियर के दौरान सुशील मोदी विधायक, विधान परिषद के सदस्य, लोकसभा सदस्य और राज्यसभा के सदस्य भी रहे। वह 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक राज्य के उप मुख्यमंत्री रहे।

सुशील मोदी का राजनीतिक करियर पटना विश्वविद्यालय में एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ। वह 1973 में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव बने। सुशील मोदी 1990 में सक्रिय राजनीति में शामिल हो गए और उन्होंने ‘पटना सेंट्रल’ विधानसभा (अब कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र) से चुनाव लड़ा और उसमें जीत हासिल की। वह 2004 में भागलपुर से लोकसभा के सदस्य बने।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: सीपीआई (एम) और कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल में भाजपा के साथ हाथ मिलाने का ममता ने लगाया आरोप
Next Post: 12 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली रास सदस्यता की शपथ

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया