Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
congress

बिहार चुनाव 2025 : कांग्रेस की ‘छटपटाहट’ तालाब में मछली पकड़ते नज़र आए राहुल गांधी!

Posted on November 2, 2025November 2, 2025 By Chhavi Singh

बेगूसराय में तालाब में उतरे राहुल गांधी, बोले-बिहार में बनाएंगे नालंदा जैसा विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय

ST.News Desk : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बेगूसराय में पारंपरिक मछली पकड़ने की प्रक्रिया में भाग लेकर स्थानीयों से संवाद किया। जनसभा में उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय जैसा एक उत्कृष्ट संस्थान खोला जाएगा और शिक्षा व रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार को बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने एक तालाब में उतरकर पारंपरिक तरीके से मछली पकड़ने की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। उनके साथ वीआईपी प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

इसके बाद राहुल गांधी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार की जनता से कई वादे किए। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार आने पर राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा और छात्रों के लिए विश्वस्तरीय अवसर तैयार किए जाएंगे। मैं आपको व्यक्तिगत गारंटी देता हूँ कि जिस दिन केंद्र में महागठबंधन की सरकार आएगी, हम बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय जैसा एक उत्कृष्ट विश्वविद्यालय खोलेंगे। दुनिया भर से छात्र यहाँ पढ़ने आएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार सभी वर्गों की सेवा करेगी, किसी एक जाति या समुदाय के लिए नहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सिर्फ़ चुनाव के दौरान वादे करते हैं और चुनाव खत्म होने के बाद जनता के बीच वापस नहीं आते।

“मोदी जी चुनाव से पहले आते हैं, भाषण देते हैं और जो भी कहोगे, वो करने का वादा करते हैं। लेकिन चुनाव खत्म होते ही बिहार नहीं लौटते और आपकी समस्याएँ नहीं सुनते। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर व्यंग्य करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्हें योग करने के लिए कहो, और वो कैमरे के सामने कुछ आसन कर लेंगे।

बेरोज़गारी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। नौकरियाँ देने के बजाय, प्रधानमंत्री युवाओं को सोशल मीडिया पर रील देखने के लिए कह रहे हैं। वो चाहते हैं कि युवा बेरोज़गारी पर सवाल न उठाएँ,- राहुल गांधी

राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान बेगूसराय में भारी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय मछुआरा समुदाय के लोगों ने तालाब में उनके साथ पारंपरिक मछली पकड़ने की प्रक्रिया साझा की।

#WATCH | Bihar: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi jumped into a pond and participated in a traditional process of catching fish in Begusarai.

VIP chief and Mahagathbandhan's Deputy CM face, Mukesh Sahani, Congress leader Kanhaiya Kumar, and others also present. pic.twitter.com/yNPcx2C3bn

— ANI (@ANI) November 2, 2025
बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: Bihar Election 2025 : पीएम मोदी का आरोप- बिहार महागठबंधन में गहरी अंतर्कलह, राजद ने कांग्रेस को बंदूक की नोक पर मुख्यमंत्री उम्मीदवार मानने पर किया मजबूर
Next Post: जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया