Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
bjp 1

BJP का पलटवार, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार के कारण दिल्ली में पानी संकट, धरना खत्म करने का बहाना ढूंढ रहे मंत्री’

Posted on June 24, 2024June 24, 2024 By Sanchar Times News

दिल्ली में जल संकट को लेकर राजनीति जारी है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के कैबिनेट मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आग्रह किया है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, दिल्ली के कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि सुश्री आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन चौथे दिन में प्रवेश कर गया है और उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। मंत्रियों ने जंगपुरा के भोगल में भूख हड़ताल स्थल पर एक बैठक की, जहां उन्होंने इस मुद्दे के समाधान के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का फैसला किया।

वहीं, भाजपा इसको लेकर आज पर पलटवार कर रही है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता धरना खत्म करने के लिए बहाने ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लीकेज सिस्टम ठीक करने जाना चाहिए। आप के नेता टैंकर माफिया पर एक शब्द भी नहीं बोलते। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आप सरकार के भ्रष्टाचार के कारण दिल्ली में पानी की कमी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने ही बुने अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के जाल में फंस गई है और आज एयरकंडीशन सत्याग्रह स्थल पर हुई मंत्री बैठक से साफ है की अब यह लोग अनिश्चितकालीन सत्याग्रह को खत्म करने के बहाने ढूंढ रहे हैं।


सचदेवा ने कहा है की आज मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक नई कहानी सुनाई है की 1050 एम.जी.डी. पानी तो सिर्फ 1 करोड़ लोगों के लिए है जबकि दिल्ली की आबादी 3 करोड़ है। दिल्ली की जनता सौरभ भारद्वाज से पूछना चाहती है की इतने दिन से उनकी सरकार किस आधार पर कह रही थी की दिल्ली में केवल 100 एम.जी.डी. की समस्या है और केवल 28 लाख लोग ही परेशान हैं। सचदेवा ने कहा है की दिल्ली में यमुना नदी से सीधा नही बल्कि कैनाल से पानी आता है जो नियमित पानी आ रहा है। जहाँ तक वजीराबाद में यमुना में पानी ना रूकने का प्रश्न है उसका मूल कारण है की यमुना गाद से पटी है, वजीराबाद के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के तालाब में भी 95% गाद है जिस कारण वहाँ पानी रूकता नही और आगे बह जाता है।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: केजरीवाल को ED ने राहत देने का किया विरोध, ट्रायल कोर्ट के आदेश को अवैध बताया
Next Post: झारखंड : चंपई सोरेन ने दिया बुरुडीह बांध को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्देश

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया