Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 06 13 210956

प्रधानमंत्री के सिवान दौरे को लेकर बोले भाजपा विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, “विकसित भारत के संकल्प की दिशा में बड़ा कदम”

Posted on June 13, 2025June 13, 2025 By Chhavi Singh

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को प्रस्तावित सिवान दौरे को लेकर कहा कि यह दौरा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और मजबूत कदम है। उन्होंने इसे बिहार के लिए सौभाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार बिहार आ रहे हैं और राज्य को लगातार बड़ी सौगातें दे रहे हैं।

गौतम ने बताया कि पिछले महीने ही प्रधानमंत्री ने रोहतास जिले में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था, और अब सिवान में 7100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह दौरा चुनावी नहीं है, क्योंकि चुनाव में अभी समय है, फिर भी प्रधानमंत्री बिहार को लगातार प्राथमिकता दे रहे हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल को लंबे समय तक सत्ता में काम करने का अवसर मिला, तो उन्होंने बिहार के विकास के लिए कुछ खास नहीं किया। इसके विपरीत भाजपा सरकार ने राज्य को लगातार योजनाएं दी हैं।

इसके साथ ही मुरारी प्रसाद गौतम ने जानकारी दी कि 15 जून को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनके विधानसभा क्षेत्र चेनारी के शिवसागर पहुंचेंगे। वहां बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा और संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

गौतम की यह प्रेस वार्ता सासाराम परिसदन में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: आम आदमी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रूबी सिंह ने की बैठक, 17 जून को पटना में धरना प्रदर्शन की तैयारी
Next Post: आम खाने से क्यों होते हैं पिंपल्स? जानिए सच्चाई, सावधानियां और सही तरीका

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया