Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
Capture 16

भाई व पहली पत्नी ने रची थी साजिश, 2 लाख रुपए तय हुई थी सुपारी, 20 हजार दिया गया था एडवांस

Posted on May 11, 2025May 11, 2025 By Chhavi Singh

छोटे भाई के तिलक समारोह से एक दिन पूर्व गोली मारकर बड़े भाई अभिनंदन पासवान की हत्या मामला

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो, (संचार टाइम्स.न्यूज)

तिलौधु थाना क्षेत्र के चोरकप में पांच मई को छोटे भाई के तिलक समारोह से एक दिन पूर्व गोली मारकर बड़े भाई अभिनंदन पासवान की हत्या मामला का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। हत्याकांड के साजिशकर्ता भाई व पहली पत्नी समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है। 2 लाख की दी गई सुपारी तय हुई थी, 20 हजार रुपये एडवांस दिया गया था। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि अभिनन्दन के हत्या के दिन उनके घर में मृतक के छोटे भाई अभिमन्यु के शादी का महौल था इस कारण घर में कई सगे सबंधी आये हुए थे घर में जगह कम रहने के कारण सगे संबंधियों के सोने की व्यवस्था घर के सामने ही खाली जमीन पर की गयी थी, जहाँ अभिनन्दन भी सोया हुआ था, जिसे अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय अभिनन्दन का चाचा एवं चचेरा भाई अभिनन्दन के बगल में ही सोया हुआ था। इस कारण गठित टीम के द्वारा सबसे पहले उनसे पूछताछ की गई, शुरूआती पूछताछ में इन दोनों की भूमिका संदिग्ध पायी गई थी परंतु अग्रतर अनुसंधान के क्रम में यह पाया गया की इस हत्याकाण्ड में इनकी कोई भूमिका नहीं है।


शादी समारोह में शामिल हुए सगे संबंधियों के गतिविधि पर तकनीकी रूप से निगरानी की गई जिसमें गाँव का ही एक पडोसी निखिल कुमार की गतिविधि की संलिप्तता संदिग्ध पायी गयी। निखिल कुमार को अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ की गयी तो उन्होने इस घटना का उद्‌भेदन करते हुए खुलासा किया कि मृतक अभिनन्दन की हत्या में इनके अलावा दो व्यक्ति 01. अंकित कुमार शर्मा पे० आनन्द शर्मा 02. विकास कुमार साह ग्राम इटमा थाना काराकाट शामिल थे, जिन्होंने मृतक के भाई अभिमन्यु एवं मृतक की पहली पत्नी रविता देवी के कहने पर इस हत्याकाण्ड को अंजाम दिया। निखिल ने पूछताछ में इस हत्याकाण्ड के कारण के संबंध में बताया कि मृतक का भाई अभिमन्यु का मृतक की पहली पत्नी रविता देवी से नाजायज संबंध था जिसकी जानकारी मृतक को हो गई थी इस कारण मृतक अभिनन्दन अपने छोटे भाई अभिमन्यु की शादी करवा रहा था। लेकिन अभिमन्यु यह शादी नहीं करना चाहता था जिस कारण अभिमन्यु एवं रविता देवी ने मिलकर अभिनन्दन की हत्या करवाने की योजना बनाई थी।

बिहार

Post navigation

Previous Post: एसिडिटी से राहत के लिए आजमाएं तांबे के बर्तन में रखा पानी, जानें इसके फायदे
Next Post: ऑपरेशन जन जागरण के तहत डेहरी स्टेशन पर चला जागरूकता अभियान

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme