Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंछत्तीसगढ़
Screenshot 2025 07 18 131350

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी, कांग्रेस ने बताया ‘राजनीतिक प्रतिशोध’

Posted on July 18, 2025July 18, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की यह कार्रवाई राज्य में कथित तौर पर करोड़ों रुपये के शराब घोटाले से जुड़ी जांच का अहम हिस्सा है, जिसमें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शराब व्यापार से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

एजेंसी का दावा है कि इस घोटाले में उच्च स्तर के अधिकारी और उनके सहयोगी शामिल रहे हैं, जिन्होंने कथित तौर पर राज्य के शराब कारोबार में भारी गड़बड़ियां कीं। इस कार्रवाई को ईडी की जांच में एक “महत्वपूर्ण मोड़” बताया जा रहा है। भूपेश बघेल का पलटवार: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बीच भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “हम डरने वाले नहीं हैं। ईडी पहले भी आई थी, उन्होंने 33 लाख रुपये जब्त किए थे। अब फिर से छापा मारा गया है, हम पूरा सहयोग करेंगे। लेकिन यह सब विपक्षी नेताओं को डराने की साजिश है।” बघेल ने कहा कि यह कार्रवाई उस समय की गई जब विधानसभा सत्र का अंतिम दिन था और वह अडानी समूह की कोयला खदान परियोजना में पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाने वाले थे।

उन्होंने आगे कहा, “भूपेश बघेल न टूटेगा, न झुकेगा। हम ईडी, सीबीआई या किसी भी एजेंसी से डरने वाले नहीं हैं। आज अडानी से जुड़े मुद्दे उठते हैं, कल हमारे घर पर छापा पड़ता है। यह सब एक सोची-समझी रणनीति है।”

विपक्षी नेताओं पर निशाना?

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि केंद्र सरकार ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और विपक्षी नेताओं को राजनीतिक रूप से निशाना बना रही है। बघेल ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए कहा कि यह “लोकतांत्रिक विरोध की आवाज़ को दबाने की कोशिश” है। चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और भूपेश बघेल के आरोपों ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचा दी है। अब देखना होगा कि ईडी की आगे की कार्रवाई क्या रूप लेती है और कांग्रेस इस मसले को कितनी आक्रामकता से राष्ट्रीय स्तर पर उठाती है।

छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सासाराम की रौजा रोड बनी जाम का गढ़, मरीजों और आमजन को हो रही भारी परेशानी
Next Post: अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू, बालटाल में पत्थर गिरने से एक महिला की मौत के बाद एक दिन के लिए स्थगित हुई थी यात्रा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की
  • UP Election 2027: लखनऊ में ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर, अखिलेश यादव पर निशाना
  • Ritesh Pandey Extortion Case: भोजपुरी सिंगर से 10 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी
  • Asian Games 2026: भारत का शानदार प्रदर्शन, शूटिंग में 3 और मेडल; कबड्डी में जापान को 49-23 से हराया
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया