Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 08 09 at 19.40.45

रोहतास में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए प्रचार रथ रवाना, 1 सितंबर तक दर्ज होंगी दावा-आपत्तियां

Posted on August 9, 2025August 9, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी उदिता सिंह ने शनिवार को समाहरणालय परिसर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा-आपत्ति प्राप्त करने के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ रोहतास जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों, गांवों और टोलों में घूमकर मतदाताओं को नाम जुड़वाने, सुधार कराने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रेरित करेगा।

डीएम ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची में त्रुटि या नाम छूट जाने की स्थिति में 1 सितंबर 2025 तक दावा या आपत्ति दर्ज की जा सकती है। इसके लिए जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों और नगर निकायों में 1 अगस्त से 1 सितंबर तक विशेष कैंप लगाए गए हैं, ताकि मिशन मोड में पारदर्शी और त्वरित तरीके से दावा-आपत्तियों का निपटारा किया जा सके।

निर्देश के अनुसार, जो भी नागरिक 1 जुलाई 2025 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या 1 अक्टूबर 2025 तक पूरी करेंगे, वे फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र भरकर नाम जुड़वा सकते हैं।

फॉर्म-6: नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए

फॉर्म-7: मृत या अप्रवासी मतदाताओं के नाम हटाने के लिए

फॉर्म-8: नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार के लिए

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपनी प्रविष्टि की जांच कर आवश्यक सुधार या नाम जोड़ने की प्रक्रिया समय पर पूरी करें। इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: दिल्ली-NCR में भारी बारिश से जलभराव, रेड अलर्ट जारी; 90 फ्लाइट लेट, 4 रद्द
Next Post: रक्षाबंधन पर डेहरी की सृष्टि का वीडियो वायरल, भाई कनिष्क के लिए किया अनोखा बखान

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया