Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 13

स्थानीय लोकप्रियता और विकास का भरोसा, डॉ. अशोक कुमार सिंह ने सासाराम से किया नामांकन दाखिल

Posted on October 18, 2025October 18, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

सासाराम विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने आज अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा, “स्थानीय लोकप्रिय नेता अशोक कुमार को जीताओ और बाहरी को भगाओ, यही सासाराम विधानसभा की जनता की आवाज है।”

डॉ. सिंह ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि वे यहाँ से दो बार विधायक रह चुके हैं और जनता ने उनके विकासात्मक कार्यों को देखा है। उनका कहना था कि इस बार एनडीए समर्थित रालोमा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता चुनाव मैदान में हैं, लेकिन जनता उन्हें उखाड़ फेंकेगी।

WhatsApp Image 2025 10 18 at 14.03.45

डॉ. अशोक कुमार ने कहा, “उपेन्द्र गंगा-पार से आकर काराकाट संसदीय चुनाव लड़े थे, जहां उन्हें मुँह की खानी पड़ी। उसी प्रकार की स्थिति उनकी पत्नी के साथ भी होगी। गंगा-पार का व्यक्ति यहाँ से कभी चुनाव नहीं जीत सकता।”

उन्होंने आगे कहा कि सासाराम की जनता ने संकल्प ले लिया है कि वे रालोमा की प्रत्याशी स्नेहलता को पराजित कर डॉ. अशोक कुमार को एक बार फिर से विधानसभा भेजेंगे ताकि वे सासाराम के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर सकें।

डॉ. अशोक कुमार सिंह की यह अपील स्थानीय जनसमूह में उत्साह और चर्चा का विषय बनी हुई है, जिससे यह साफ होता है कि चुनावी मुकाबला इस बार भी सासाराम में काफी रोचक होने वाला है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: लोजपा प्रत्याशी मुरारी गौतम ने चेनारी से नामांकन किया दाखिल
Next Post: बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सासाराम सीट पर स्नेहलता का नामांकन, चुनावी सरगर्मी बढ़ी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया