Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
WhatsApp Image 2026 03 29 at 6.39.02 PM

सकौती में महाराजा सूरजमल प्रतिमा अनावरण पर विवाद, ‘जाट’ शब्द हटाने से हंगामा

Posted on March 29, 2026March 29, 2026 By Sanchar Times News

बाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने प्रतिमा का अनावरण किया

मेरठ के दौराला क्षेत्र के सकौती स्थित हितकारी इंटर कॉलेज में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। ‘जाट’ शब्द हटाए जाने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।

अनिल तोमर
ब्यूरो चीफ दिल्ली, संचार टाइम्स

रविवार को सकौती में आयोजित कार्यक्रम में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया जाना था। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय जाट संसद ने देशभर के जाट बहुल गांवों में समाज के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने के अभियान की शुरुआत का ऐलान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 03 29 at 6.39.02 PM 1

हालांकि, समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब प्रतिमा की फाउंडेशन वॉल से ‘जाट’ शब्द हटाए जाने की बात सामने आई। बिरादरी के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन ने जानबूझकर यह शब्द हटवाया है, जो समाज का अपमान है। नाराज लोग धरने पर बैठ गए और करीब 45 मिनट तक प्रदर्शन जारी रहा।

WhatsApp Image 2026 03 29 at 6.39.02 PM 2

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरधना के एसडीएम उदित नारायण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ‘जाट’ शब्द वाली प्लेट कहीं खो गई है और 10 दिनों के भीतर उसे दोबारा लगवा दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।

कार्यक्रम में भगवंत मान और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल भी पहुंचे थे। लेकिन भीड़ के अनियंत्रित होने के कारण भगवंत मान प्रतिमा का अनावरण किए बिना ही वापस लौट गए। बाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने प्रतिमा का अनावरण किया।

कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। यूपी समेत पांच राज्यों से हजारों लोग 2000 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे। एनएच-58 पर लंबा जाम लग गया और पंडाल में लगाई गई 10 हजार कुर्सियां पूरी तरह भर गईं।

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी ने कहा कि फिलहाल धरना समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को 15 दिन का समय दिया गया है। यदि तय समय में प्रतिमा के पास ‘जाट’ शब्द नहीं लिखा गया, तो 16वें दिन इसी स्थान पर पंचायत कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

WhatsApp Image 2026 03 29 at 6.39.03 PM
Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: Iran-US War : जमीनी युद्ध की तैयारी में अमेरिका, ईरान ने दी कड़ी चेतावनी
Next Post: Puspendra Singh का समयपूर्व प्रत्यावर्तन, “Extended Cooling Off” के साथ पैतृक कैडर में वापसी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया