Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
IMG 20260316 WA0014

दावत-ए-इफ्तार आयोजित, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

Posted on March 16, 2026March 16, 2026 By Chhavi Singh

सासाराम

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो

खबर रोहतास जिले से है, जहां कोचस में रविवार की शाम रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर जिले के समाजसेवी सह कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मोहम्मद नसरुद्दीन द्वारा दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। दरअसल कार्यक्रम का माहौल आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देता नजर आया। दावत-ए-इफ्तार को लेकर जनप्रतिनिधि लाल साहब ने कहा कि जिले की पहचान हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे के लिए रही है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से सभी धर्मों और समुदायों के लोगों के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी इसी तरह सभी के सुख-दुख में शामिल होते रहेंगे। वहीं मोहम्मद नसरुद्दीन ने कहा कि मैं सभी धर्मों और समुदायों के पर्व-त्योहारों में शामिल होता हूं और सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

1000043779

समाज में भाईचारा और मेल-मिलाप बना रहना बहुत जरूरी है, तभी हमारा जिला विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर समाज की सेवा करना उनकी प्राथमिकता है। चाहे होली मिलन समारोह हो, इफ्तार हो या कोई अन्य सामाजिक कार्यक्रम, मैं हमेशा लोगों के बीच रहकर उनके साथ जुड़ा रहूंगा। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने मिलकर इफ्तार किया और आपसी भाईचारे व सौहार्द को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बता दें कि यह आयोजन शहर में सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बनकर सामने आया है इस कार्यक्रम में लाल साहेब यादव,जन्नत अंसारी,धीरज गुप्ता, सजाद खान, असगर राइन,सूरज सेठ, माशूक खान,मकसूद अलम,वसीम अंसारी,मौजूद रहे

बिहार

Post navigation

Previous Post: मशहूर एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन, 72 की उम्र में ली आखिरी सांस, ‘हीरो’ और ‘कर्ज’ जैसी फिल्मों में किया था काम
Next Post: राज्यसभा पहुंचे नीतीश कुमार, एनडीए के सभी उम्मीदवार जीते; आरजेडी को मिली हार

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme