crossorigin="anonymous"> यूक्रेन पर सबसे घातक हमला, 51की मौत - Sanchar Times

यूक्रेन पर सबसे घातक हमला, 51की मौत

Spread the love

रूस ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, सैन्य शिक्षण संस्थान को बनाया निशाना


कीव। रूस ने यूक्रेन पर कई मिसाइल हमले किए। हमले में 51 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हमला यूक्रेन के मध्य भाग में स्थित एक सैन्य शिक्षण संस्थान पर किया गया था। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से यह अब तक का सबसे घातक हमलों में से एक है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जिलेंस्की ने एक पोस्ट में बताया, उन्हें पोल्टावा में एक रूसी हमले की जानकारी मिली है। हमले में एक शैक्षिक संस्थान और एक नजदीकी अस्पताल को निशाना बनाया। हमले में दूरसंचार संस्थान की एक बिलिं्डग भी आंशिक रूप से नष्ट हो गई। उन्होंने कहा, मुझे पोल्टावा में रूसी हमले की शुरुआती रिपोर्ट मिली है। दो बैलिस्टिक मिसाइलों ने क्षेत्र पर हमला किया।

पोल्टावा क्षेत्र के सैन्य प्रशासन के प्रमुख फिलिप प्रोनिन ने मृतकों की संख्या की घोषणा की है। उन्होंने बताया, बचाव दल मलबे को साफ करने और दबे हुए लोगों को खोजने में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि मलबे के नीचे 18 और लोग हो सकते हैं। सैन्य शैक्षिक संस्थान के कम से कम 10 आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। मॉस्को ने इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन एक प्रसिद्ध रूसी सैन्य ब्लॉगर व्लादिमीर रोज़ोव ने मंगलवार को रिपोर्ट किया कि रूस ने पोल्टावा में एक सैन्य स्कूल पर हमला किया। (आईएएनएस)


Spread the love