Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
garmii

Delhi में गर्मी से मचा हाहाकार, लू चलने की मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Posted on June 18, 2024 By Sanchar Times News

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान सामान्यत: साफ रहने और लू के साथ भीषण गर्मी पड़ने तथा तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 61 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। लू चलने की स्थिति वह होती है जब मौसम केंद्र का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री तक पहुंच जाता है और तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है। अगर तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाए तो भीषण लू की स्थिति घोषित कर दी जाती है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी मौसम की चेतावनी के लिए चार रंग कोड का इस्तेमाल करता है। ये रंग और इनका अर्थ क्रमश: ग्रीन (कोई कदम उठाने की जरूरत नहीं), येलो (निगरानी रखें और समय-समय जानकारी लेते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (उचित कदम उठाएं) हैं। आईएमडी के सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी को बुधवार से हल्की राहत मिल सकती है।

बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किए जाने के आसार हैं, जबकि शुक्रवार और शनिवार को ‘ग्रीन अलर्ट’ जारी किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा जिसके असर से राष्ट्रीय राजधानी को भी राहत मिलेगी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 178 दर्ज किया गया जो कि ‘मध्यम श्रेणी’ में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: दिल्ली के कई इलाकों में हुई पानी की भारी किल्लत, टैंकर देखते ही टूट पड़े लोग
Next Post: बिहार में एक बार फिर से पुल हादसा, उद्घाटन से पहले ही पुल ध्वस्त होकर नदी में समा गया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया