Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
delhi 2

देश में ‘सबसे जहरीली’ हवा दिल्ली की

Posted on November 22, 2024November 22, 2024 By Sanchar Times News

ST.News Desk : दिल्ली शहर भारत में सबसे प्रदूषित शहर बन गया है जहां औसत पीएम 2.5 स्तर 243.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया एवं सप्ताह-दर-सप्ताह प्रदूषण में 19.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बृहस्पतिवार को जारी की गयी एक रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आयी। उधर केंद्र सरकार ने दिल्ली में गंभीर वायु प्रदूषण के मद्देनजर अपने कर्मचारियों के लिए ऑफिस आने-जाने के समय में बदलाव किया है। आधे ऑफिस 9 बजे से 5:30 बजे और आधे आफिस 10 बजे से 6:30 बजे तक खुलेंगे।
‘रेस्पिरर लिविंग साइंसेज’ की ‘वायु गुणवत्ता विश्लेषण’ रिपोर्ट के मुताबिक वायु गुणवत्ता की दृष्टि से शहरों की सूची में आखिरी पायदान 281 वें नंबर पर है। ‘रेस्पिरर लिंिवग साइंसेज’ ने तीन से 16 नवंबर तक 281 शहरों में पीएम2.5 स्तर का विश्लेषण किया। प्रमुख प्रदूषक पीएम 2.5 था। ये 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम व्यास वाले सूक्ष्म कण होते हैं। ये मोटे तौर पर मानव बाल की चौड़ाई के बराबर होते हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंतण्रबोर्ड का कहना है कि ये कण फेफड़े तक पहुंच जाते हैं और रक्त धमनियों में चले जाते हैं। ये कण गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा करते हैं। यह गंभीर प्रदूषण वाहनों से निकलने वाले धुंए, औद्योगिक उत्पादन और पराली जलाने के सम्मिलित प्रभावों को दर्शाता है।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: बंधुआ मजदूरों की तस्करी रोकने के लिए केंद्र तैयार करे प्रस्ताव : सुप्रीम कोर्ट
Next Post: दिल्ली चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने ‘रेवड़ी पार चर्चा’ अभियान की शुरुआत की

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया