crossorigin="anonymous"> सासाराम में बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) का नौ दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी, 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन - Sanchar Times

सासाराम में बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) का नौ दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी, 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन

Spread the love

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

सासाराम में बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (गोप गुट) द्वारा लगातार पिछले 9 दिनों से समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना जारी है। संघ के सदस्य अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार या प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है।

संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में ग्रेड पे में वृद्धि और प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर प्रमोशन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और शासन के अंग हैं, लेकिन उनके अधिकारों और मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

कर्मचारी संघ का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार नहीं करती, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद हैं, जो शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, प्रशासनिक कार्यों पर इस आंदोलन का आंशिक असर भी देखा जा रहा है।


Spread the love