Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
Screenshot 2025 07 25 182421

दिल्ली-NCR में डेंगू के मामले बढ़े, 20 अप्रैल तक 118 केस; जानिए डेंगू और मलेरिया के लक्षणों में फर्क और बचाव के उपाय

Posted on July 25, 2025July 25, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : दिल्ली और एनसीआर में डेंगू के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। डेंगू के कुल 118 केस दर्ज किए गए, जो पिछले साल के मुकाबले कुछ कम हैं — साल 2024 में इसी समय तक 130 केस सामने आए थे। जबकि 2023 और 2022 में ये आंकड़े क्रमशः 47 और 74 थे।

दिल्ली-नोएडा सहित गुरुग्राम से भी प्राप्त हो रही जानकारियों के मुतबिक यहां भी डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में बीते दिनों बारिश होने से विभिन्न इलाकों में पानी जमा होने से डेंगू का खतरा बढ़ गया है। जिले में पहले से डेंगू व मलेरिया मामले मिल चुके हैं। 20 जुलाई को डेंगू के दो नए मरीज सामने आए थे।

डॉक्टर कहते हैं, डेंगू-मलेरिया दोनों बीमारियों के लक्षण मिलते-जुलते होते हैं जैसे दोनों के कारण ही बुखार, कमजोरी, बदन दर्द की दिक्कत देखी जाती है जिससे अक्सर लोग भ्रम में पड़ जाते हैं कि आखिर बीमारी कौन सी है? लेकिन अगर समय पर सही पहचान न हो, तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। इसकी पहचान के लिए पहले दोनों बीमारियों के मुख्य लक्षणों को जानना जरूरी है।

डेंगू के लक्षण में तेज बुखार (104°F तक) के साथ आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द, त्वचा पर चकत्ते होने की दिक्कत देखी जाती है। इसके अलावा प्लेटलेट काउंट तेजी से गिरने लग जाता है। अगर प्लेटलेट्स 20,000 से नीचे आ जाएं या अंदरूनी ब्लीडिंग शुरू हो जाए तो यह डेंगू हेमोरेजिक फीवर या डेंगू शॉक सिंड्रोम जैसा खतरनाक हो सकता है।
मलेरिया के लक्षण डेंगू से मिलते-जुलते हैं। इस रोग के कारण तेज बुखार के साथ ठंड लगने-कंपकंपी, सिरदर्द, उल्टी या डायरिया, आंखों में पीलापन (जॉन्डिस) हो सकता है।

डॉक्टर कहते हैं, डेंगू और मलेरिया, दोनों ही मच्छर जनित बीमारियां हैं, जिनमें बुखार और थकान जैसे लक्षण एक जैसे होते हैं, लेकिन इनकी विशेषताएं अलग-अलग हैं। इनमें सबसे आम अंतर है कि डेंगू में अक्सर तेज बुखार और सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द के साथ त्वचा पर चकत्ते और प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं। जबकि मलेरिया में आमतौर पर ठंड लगने की दिक्कत अधिक होती है। डेंगू के मामलों में मलेरिया जैसी तेज ठंड लगने की समस्या नहीं होती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया है कि सभी लोगों को डेंगू-मलेरिया को लेकर कुछ और बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।
अगर आपको कुछ दिनों से तेज बुखार, ठंड लगने, सिरदर्द, शरीर पर लाल चकत्ते, आंख घुमाने पर दर्द हो रहा है तो सावधान हो जाना चाहिए।

डेंगू के कारण आपको पीठ और जोड़ों में दर्द के साथ कुछ स्थितियों में मसूड़ों और नाक से खून आने की भी दिक्कत हो सकती है। ये मच्छर बर्तन, कूलर और बेकार पड़ी वस्तुओं आदि में जमा पानी में पनपते हैं। पानी जमा न होने दें
डेंगू के मच्छर दिन में काटते हैं, जबकि मलेरिया के अक्सर रात में। मच्छरों को काटने से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और रात में मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: बिहार: 99.8% मतदाताओं का डेटा तैयार, 1 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी-आपत्तियों के लिए मिलेगा 1 महीना
Next Post: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत; सीएम धामी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया