Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
Screenshot 2025 08 14 150746

विज़न डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा, योगी आदित्यनाथ का सपा पर तीखा हमला-कहा, कुएं के मेंढक की तरह है सपा

Posted on August 14, 2025August 14, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk : उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘विज़न डॉक्यूमेंट 2047’ पर 24 घंटे चली मैराथन चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा की तुलना कुएं के मेंढक से करते हुए कहा कि “दुनिया आगे बढ़ रही है, लेकिन ये लोग केवल अपने परिवार तक सीमित हैं।”

विज़न डॉक्यूमेंट 2047 पर 24 घंटे चली चर्चा के दौरान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि यह पार्टी कुएं के मेंढक की तरह है – दुनिया आगे बढ़ रही है, लेकिन ये लोग अपने तक ही सीमित रहते हैं। सपा पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि आपका (समाजवादी पार्टी) परिवार विकास प्राधिकरण भी इसका एक उदाहरण है, ये लोग सिर्फ़ अपने तक ही सीमित रहना जानते हैं। स्वामी विवेकानंद ने अपनी कहानियों में इस बारे में कहा था।

योगी ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की हालत कुएं के मेंढक जैसी है। दुनिया आगे बढ़ रही है, लेकिन आप सिर्फ़ अपने परिवारों तक ही सीमित रहना जानते हैं। और आप उत्तर प्रदेश के साथ भी यही करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस चर्चा में 187 सदस्यों ने हिस्सा लिया है। हमें इस पर भविष्य के लिए रणनीति बनानी होगी। हम इस पर सभी हितधारकों से बात करेंगे। मैं सभी सदस्यों, विशेषकर विपक्ष के नेता, का इस चर्चा में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त करता हूँ।

योगी ने कहा कि जब हम इस विज़न डॉक्यूमेंट पर चर्चा कर रहे थे, तो मैंने दो-तीन बातें देखीं। हर विधानसभा क्षेत्र को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और विकास का गवाह बनना चाहिए। एक विकसित उत्तर प्रदेश ही एक विकसित राष्ट्र के सपने को साकार कर सकता है। मैंने देखा कि कुछ लोग विकास की कम और बिजली की ज़्यादा बात कर रहे थे। सपा पर तंज सकते हुए उन्होंने कहा कि आपका (समाजवादी पार्टी) परिवार विकास प्राधिकरण भी इसका एक उदाहरण है, ये सिर्फ़ अपने तक ही सीमित रहना जानते हैं। स्वामी विवेकानंद ने अपनी कहानियों में इसी बारे में कहा था। समाजवादी पार्टी की हालत कुएँ के मेंढक जैसी है। दुनिया आगे बढ़ रही है, लेकिन आप सिर्फ़ अपने परिवार तक ही सीमित रहना जानते हैं। और आप उत्तर प्रदेश के साथ भी यही करना चाहते हैं।

समाजवादी पार्टी पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि वे मथुरा-वृंदावन में हो रहे विकास कार्यों पर चर्चा नहीं करेंगे, क्योंकि उन्होंने 2016 में ही कह दिया था कि वे दुर्योधन का स्मारक बनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि हम राज्य में 22 एक्सप्रेसवे बनाने पर काम कर रहे हैं…मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा। भारत की पहली रैपिड मेट्रो मेरठ से दिल्ली तक जाती है…लेकिन वे (समाजवादी पार्टी) यह सब विकास नहीं देख सकते…आज, यूपी में देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है…राज्य में चार चालू हवाई अड्डे हैं, और पांचवां जेवर होगा, जो देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: सपा विधायक पूजा पाल को पार्टी विरोधी बयानबाजी के चलते निष्कासित किया गया, सीएम योगी की प्रशंसा पड़ी भारी
Next Post: आईटी मेसरा पर 20 लाख का जुर्माना, छात्र की मौत पर झारखंड हाईकोर्ट ने दिए सख्त निर्देश

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया