Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2026 02 27 at 8.34.47 PM

नोखा : नासरीगंज पथ पर 26.77 करोड़ की उच्चस्तरीय आरसीसी पुल परियोजना की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

Posted on March 1, 2026March 1, 2026 By Chhavi Singh

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना योजना के अंतर्गत रोहतास जिले के नोखा प्रखंड में निर्माणाधीन उच्चस्तरीय आर.सी.सी. पुल एवं पहुँच-पथ निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने स्थल निरीक्षण कर की। यह परियोजना 26.77 करोड़ रुपये की प्राक्कलित राशि से संचालित है और वर्तमान में निर्माण कार्य प्रगति पर है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 8.34.46 PM 1

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो, संचार टाइम्स

रोहतास जिला के नोखा–नासरीगंज पथ के द्वितीय किलोमीटर पर बक्सर मुख्य कैनाल, श्रीखंडा लख पर निर्माणाधीन उच्चस्तरीय आर.सी.सी. पुल का कार्य 04 जुलाई 2025 से प्रारंभ हुआ है। इस परियोजना को 03 जुलाई 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं समय-सीमा की विस्तृत समीक्षा की।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 8.34.47 PM 1

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ललितभूषण रंजन, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय तथा पुल निर्माण निगम के संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य निर्धारित अवधि के भीतर पूर्ण किया जाए तथा तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो।

निर्माणाधीन पुल की लंबाई 148.20 मीटर तथा चौड़ाई 12 मीटर निर्धारित है। पुल निर्माण पूर्ण होने के पश्चात आरा–सासाराम पथ, नोखा–बिक्रमगंज पथ तथा नासरीगंज–डिहरी पथ पर हल्के एवं भारी वाहनों का परिचालन अधिक सुगम होगा। विशेष रूप से संझौली से राजपुर की दूरी 50 किलोमीटर से घटकर लगभग 10 किलोमीटर रह जाएगी, जिससे आमजन को समय और ईंधन की बचत के साथ आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अभियंताओं को नियमित स्थल निरीक्षण कर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा किसी भी बाधा की स्थिति में तत्काल समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सभी योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उप विकास आयुक्त ने विभागीय समन्वय के माध्यम से कार्य में तेजी लाने पर बल दिया। वहीं पुल निर्माण निगम के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि परियोजना निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तीव्र गति से संपादित की जा रही है। जिला प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना को समय पर पूर्ण कर क्षेत्रीय विकास को नई दिशा दी जाएगी।

बिहार

Post navigation

Previous Post: NBCC (India) Limited और Delhi Development Authority के बीच ऐतिहासिक समझौता
Next Post: सासाराम में भीषण सड़क हादसा : तमिलनाडु के तीर्थ यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 1 की मौत, 22 घायल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया