crossorigin="anonymous"> पुलिस एक्सपो 2026 में डॉकुलस लुमुस की अत्याधुनिक डॉक्यूमेंट सिक्योरिटी हैंडी डिवाइस लॉन्च - Sanchar Times

पुलिस एक्सपो 2026 में डॉकुलस लुमुस की अत्याधुनिक डॉक्यूमेंट सिक्योरिटी हैंडी डिवाइस लॉन्च

Spread the love

ST.News Desk

नई दिल्ली, 24 जून 2026: भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित पुलिस एक्सपो 2026 में डॉकुलस लुमुस (ऑस्ट्रिया) की भारतीय प्रतिनिधि कंपनी पी.एस. ओवरसीज ने अत्याधुनिक डॉक्यूमेंट सिक्योरिटी हैंडी डिवाइस का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया।

यह अत्याधुनिक हैंडहेल्ड डिवाइस मात्र 30 सेकंड के भीतर पासपोर्ट, वीज़ा, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, हस्ताक्षर, फोरेंसिक दस्तावेज़ों तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों की जांच कर यह निर्धारित करने में सक्षम है कि दस्तावेज़ असली है या नकली।

इस अवसर पर पी.एस. ओवरसीज के सीईओ मनोज सिंह ने कहा कि यह तकनीक भारत में दस्तावेज़ सुरक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगी।

उन्होंने कहा, “डॉकुलस लुमुस की यह तकनीक भारत के लिए दस्तावेज़ सुरक्षा के क्षेत्र में किसी चमत्कार से कम नहीं है। वर्तमान में इसका उपयोग दुनिया के 75 से अधिक देशों में किया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ विजन के अनुरूप हम इस तकनीक को भारत में भी व्यापक रूप से उपलब्ध कराने तथा इसके स्थानीय उत्पादन की दिशा में कार्य करेंगे।”

उन्होंने आगे बताया कि यह डिवाइस Bureau of Immigration, Narcotics Control Bureau, अर्धसैनिक बलों, पुलिस विभागों, फोरेंसिक प्रयोगशालाओं तथा अन्य सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

यह तकनीक दस्तावेज़ जालसाजी, पहचान चोरी, अवैध आव्रजन तथा अन्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *