Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
donald

हश मनी केस में डोनाल्ड ट्रंप दोषी करार, अमेरिका के इतिहास में हुआ पहली बार

Posted on June 1, 2024 By Chhavi Singh

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है. हश मनी केस में कोर्ट का फैसला आ गया है. डोनाल्ड ट्रंप सभी 34 आरोपों में दोषी पाए गए हैं. जूरी ने डोनाल्ड ट्रंप पर फैसला सुनाने से पहले करीब 10 घंटे तक विचार-विमर्श किया. डोनाल्ड ट्रंप को क्या सजा मिलेगी, इस पर अब 11 जुलाई को सुनवाई होगी. डोनाल्ड ट्रंप किसी भी आपराधिक मामले में दोषी पाए जाने वाले पहले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं. इससे पहले अमेरिका के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था. डोनाल्ड ट्रंप पर अपने राजदार वकील कोहेन (जो अब विरोधी हो गए हैं) के जरिये पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनिएल्स को पैसे दिलवाने का आरोप है, ताकि वह उनके राज न खोले. यह मामला उनके पहली बार अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने से पहले 2016 का है.

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, जूरी ने डोनाल्ड ट्रंप पर फैसला सुनाने से पहले दो दिनों में करीब 9.5 तक घंटे विचार विमर्श किया. इसके बाद 12 सदस्यीय जूरी ने डोनाल्ड ट्रम्प को हश मनी केस से जुड़े उन सभी 34 मामलों में दोषी पाया, जिनका सामना उन्होंने किया था. डोनाल्ड ट्रंप को हश मनी केस में ऐसे वक्त में झटका लगा है, जब वह एक बार से राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं. हालांकि, अमेरिकी संविधान के मुताबिक, दोषी पाए जाने के बाद भी वह अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ सकेत हैं.

जूरी के फैसले के वक्त डोनाल्ड ट्रंप दीवार की ओर मुंह करके बैठे थे. जबकि कोर्ट के बाहर उनके समर्थक और विरोधी बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए थे. फैसले के बाद कोर्ट से बाहर निकलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘यह एक धांधली वाला, शर्मनाक मुकदमा था. असली फैसला 5 नवंबर को लोगों द्वारा सुनाया जाएगा. वे जानते हैं कि क्या हुआ था, और हर कोई जानता है कि यहां क्या हुआ था.’ यह फैसला ट्रम्प के लिए एक चौंकाने वाला कानूनी फैसला है. उन्हें अब इस केस में जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है.

क्या है मामला
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ इस हश मनी केस में 34 आपराधिक मामले चल रहे हैं. अब इस मामले में जूरी पर फैसला छोड़ दिया गया था. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने साल 2016 में एक सेक्स स्कैंडल से बचने के लिए एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसों का भुगतान किया था. डोनाल्ड ट्रंप उस वक्त रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की दावेदारी कर रहे थे. उन्हें डर था कि अगर स्कैंडल सामने आ गया तो उनकी दावेदारी पर असर पड़ सकता है.

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: Lok Sabha Elections-Phase 7: आखिरी चरण का रण 1 जून को, 57 सीटों पर डाले जाएंगे वोट
Next Post: 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग : 1 बजे तक 40% मतदान

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया