Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंसोशल मीडिया
thar ka kahar

दिल्ली : द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार का कहर

Posted on September 28, 2026September 28, 2026 By Sanchar Times News No Comments on दिल्ली : द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार का कहर
तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, हेलमेट ने बचाई जान; डैशकैम में कैद हुई पूरी घटना

दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग का मामला सामने आया। एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े, लेकिन हेलमेट पहने होने के कारण उन्हें गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे के बाद थार चालक मौके पर रुकने के बजाय गाड़ी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पीछे चल रही एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

https://twitter.com/ndtv/status/2104051312593932453/video/1?t=1

ओवरटेक के दौरान बाइक को मारी टक्कर

डैशकैम फुटेज में दिखाई दे रहा है कि थार चालक सर्विस लेन से अचानक एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क पर पहुंचता है। इसके बाद वह कई लेन पार करते हुए आगे निकलने की कोशिश करता है।

Screenshot 2026 09 28 232608

आगे एक कार और बाइक के बीच कम जगह होने के बावजूद थार चालक वहां से निकलने का प्रयास करता है। इसी दौरान थार बाइक से टकरा जाती है और बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर गिर जाते हैं।

हादसे के बाद मौके से भागा चालक

टक्कर के बाद थार चालक ने वाहन रोककर घायलों की मदद करने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। पुलिस थार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में शामिल थार हरियाणा में पंजीकृत है। इस वाहन पर पहले भी खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और रेड लाइट जंप करने के मामले में 5,000 रुपये का चालान दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब वायरल वीडियो और वाहन के रजिस्ट्रेशन से मिले सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ऑटो को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

इसी बीच दिल्ली के एनएफसी थाना क्षेत्र में सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद तालिब के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जामिया नगर स्थित अपने घर में छिपा था। सीसीटीवी फुटेज और कार के रजिस्ट्रेशन नंबर से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

रेस के दौरान हुआ था हादसा

जांच में पुलिस को पता चला कि हादसे के समय मोदी मिल की तरफ से दो कारें कथित तौर पर आपस में रेस लगा रही थीं। जिस कार से दुर्घटना हुई, उसे मोहम्मद तालिब चला रहा था। यह कार पश्चिमी दिल्ली के नासिरपुर निवासी दिवेश तंवर के नाम पर पंजीकृत है और इसे हाल ही में 14 अगस्त को खरीदा गया था।

इस हादसे में बिहार के अररिया निवासी ऑटो चालक मोहम्मद कलाम की मौत हो गई थी, जबकि रिक्शा चालक मोहम्मद बबलू घायल हुए थे।

तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल

द्वारका एक्सप्रेसवे पर थार से हुई टक्कर और सुखदेव विहार में हुए ऑटो हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और खतरनाक ड्राइविंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं। दोनों मामलों में पुलिस वीडियो फुटेज और वाहन से जुड़े सुरागों के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

Post Views: 34
सोशल मीडिया Tags:डैशकैम वीडियो, तेज रफ्तार ड्राइविंग, थार वायरल वीडियो, थार हादसा, दिल्ली क्राइम न्यूज, दिल्ली पुलिस, दिल्ली सड़क हादसा, द्वारका एक्सप्रेसवे, द्वारका न्यूज, बाइक हादसा, रैश ड्राइविंग, सड़क दुर्घटना, हिट एंड रन

Post navigation

Previous Post: AsianGames2026 : भाला फेंक में भारत का डबल धमाका
Next Post: केजरीवाल का PM मोदी पर हमला, भाई-भतीजावाद और SIR को लेकर उठाए सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया