Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
anwla

आंवला जूस बनाने का आसान तरीका : रोज़ 1 आंवला खाने के फायदे और घर में जूस निकालने की विधि

Posted on December 19, 2025December 19, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk

सीजन में रोज़ 1 आंवला खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आंवला विटामिन C का अच्छा स्रोत है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इसके नियमित सेवन से ओवरऑल हेल्थ बेहतर होती है, वहीं बालों, त्वचा और एजिंग से जुड़ी समस्याओं में भी मदद मिल सकती है।

अक्सर लोग बाजार से आंवला जूस खरीदकर पीते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर में ताजे आंवले से आसानी से जूस तैयार कर सकते हैं। मिक्सी की मदद से फटाफट जूस निकालने की पूरी रेसिपी यहां जानिए—

मिक्सी में आंवला का जूस कैसे निकालें?

पहला स्टेप : जूस बनाने के लिए ताजे हरे आंवला लें। लगभग 1 गिलास जूस के लिए 6–7 आंवला पर्याप्त होते हैं। हालांकि, रोजाना 1–2 आंवला के बराबर जूस ही पीना चाहिए। मिक्सी में कम मात्रा में जूस निकालना मुश्किल होता है, इसलिए आप एक बार में 1 गिलास जूस बनाकर स्टोर कर सकते हैं।

दूसरा स्टेप : आंवला अच्छी तरह धो लें और छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सी जार में डालें। इसमें आधा कप पानी मिलाएं और मिक्सी में बारीक पीस लें। पिसे हुए मिश्रण को छन्नी या मलमल के कपड़े से छान लें, ताकि साफ जूस निकल जाए।

तीसरा स्टेप : बचे हुए पल्प को फिर से मिक्सी में डालें, 2–4 चम्मच पानी मिलाकर दोबारा पीसें और कपड़े से निचोड़ लें। इस तरह सारा जूस निकल जाएगा। आपका फ्रेश आंवला जूस तैयार है, जिसे सुबह खाली पेट पीना बेहतर माना जाता है।

आंवला जूस के फायदे

रोज़ 1 कप आंवला जूस पीने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। यह हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में सहायक माना जाता है। साथ ही, बालों, त्वचा और आंखों के लिए भी आंवला जूस फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी मिनरल्स शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

नोट: किसी भी स्वास्थ्य समस्या में आंवला या उसका जूस नियमित रूप से लेने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेना बेहतर होता है।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: IND vs SL U19 Asia Cup Semi-Final : बारिश के कारण 20-20 ओवर का मैच, भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Next Post: बांग्लादेश में ‘जुलाई विद्रोह’ के नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हिंसा, ढाका में अखबारों के दफ्तर फूंके

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • जमुई नाबालिग बदसलूकी मामले में 3 हिरासत में, 4 की तलाश; SIT जांच में जुटी
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया