crossorigin="anonymous"> Election Dates : 4 राज्य 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी - Sanchar Times

Election Dates : 4 राज्य 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी

Spread the love

Election Dates Live: चुनाव आयोग चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान करेगा। इनमें पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु सबसे बड़े राज्य हैं। इनके अलावा असम, केरल और पुडुचेरी में भी चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा।

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल समेत देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के लिए चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और असम में चुनाव की तारीखों के ऐलान किया जा सकता है। इसके अलावा एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी इसके साथ ही चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

चुनाव आयोग जिन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव का ऐलान करने जा रहा है, वहां विधानसभा का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूचियां विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन (SIR) के तहत प्रकाशित की जा चुकी हैं। बता दें कि तमाम राजनीतिक दल भी चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। कांग्रेस ने तो असम के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *