Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
Capture 14

सम्राट चौधरी का लालू यादव पर तीखा हमला: कहा– अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान पर माफी मांगें

Posted on June 15, 2025June 15, 2025 By Chhavi Singh

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

रोहतास जिले के सासाराम के शिवसागर प्रखंड में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने हाल ही में अंबेडकर की प्रतिमा तस्वीर से जुड़े प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि लालू यादव को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, “लालू प्रसाद से बड़ा अहंकारी नेता कोई नहीं है। वह हमेशा गुमान में रहते हैं और उन्होंने बाबा साहब का जैसा अपमान किया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे में उन्हें देश के सामने आकर माफी मांगनी चाहिए।”

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि भाजपा अंबेडकर के विचारों की सच्ची उत्तराधिकारी है, जबकि कांग्रेस और राजद ने हमेशा उनके आदर्शों को नजरअंदाज किया और उनका अपमान किया है।

कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान भी मौजूद थे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर कांग्रेस नेता मनोज सिंह ने जताया गहरा शोक
Next Post: सासाराम में जमीन विवाद को लेकर दलित परिवार से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme