Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
uttar pradesh

वशेषज्ञों ने सीआईआई सम्मेलन में तकनीकी प्रगति और सतत प्रथाओं पर प्रकाश डाला, कहा- देश में सड़क बुनियादी ढांचे में अग्रणी है उत्तर प्रदेश

Posted on August 10, 2024August 10, 2024 By Sanchar Times News

प्रदीप कुमार सिंह
लखनऊ ब्यूरो (संचार टाइम्स.न्यूज)
। उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के अभूतपूर्व विकास को ध्यान में रखते हुए सी.आई.आई ने सड़क विकास की निर्माण क्षेत्र में नवीन तकनीकों, संभावनाओं, अवसरों और भविष्य की तकनीकों पर चर्चा हेतु सड़कों और राजमार्गों पर एक सम्मेलन का आयोजन किया।

सड़कों के दीर्घकालिक रखरखाव के संदर्भ में पारंपरिक तरीकों से नई पद्धति की ओर बढ़ने की जरूरत
सत्र में बोलते हुए माननीय लोक निर्माण मंत्री के तकनीकी सलाहकार और पूर्व मुख्य अभियंता, यू.पी. – पी.डब्लू.डी, श्री वी.के. सिंह ने उल्लेख किया कि भारतीय सड़कों के लिए हमें सड़कों के दीर्घकालिक रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी के संदर्भ में पारंपरिक तरीकों से नई पद्धति की ओर बढ़ने की जरूरत है और ऐसा करते हुए सड़कों की रीसाइक्लिंग, पर्यावरणीय संरक्षण तथा लागत तथा कार्यप्रणाली का ध्यान रखना होगा।

भारत में सड़क क्षेत्र में अत्यधिक तकनीकी प्रगति हुई है
श्री धर्मवीर सिंह, प्रोफेसर – ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी बॉम्बे ने कहा कि सड़क निर्माण के अंतरराष्ट्रीय मानक के बराबर प्रतिस्पर्धा करने और उससे मेल खाने के लिए भारत में सड़क क्षेत्र में अत्यधिक तकनीकी प्रगति हुई है। उन्होंने कहा की हालांकि अभी भी सड़क निर्माण क्षेत्र में अनुसंधान के माध्यम से सड़क निर्माण क्षेत्र में नयी उचाईओं को प्राप्त किया जा सकता है।

भारतमाला परियोजना के तहत निर्मित इन एक्सप्रेसवे ने देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

सीआईआई यूपी स्टेट काउंसिल की चेयरपर्सन श्रीमती स्मिता अग्रवाल ने राज्य के आर्थिक विकास पर उत्तर प्रदेश के व्यापक एक्सप्रेसवे नेटवर्क के महत्वपूर्ण प्रभाव पर प्रकाश डाला। भारतमाला परियोजना के तहत निर्मित इन एक्सप्रेसवे ने न केवल राज्य के सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है बल्कि देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे बाजारों तक पहुंच में सुधार करते हुए माल और यात्रियों की कुशल आवाजाही की सुविधा प्रदान करते हैं, जिससे समग्र विकास में योगदान मिलता है।

कई राज्य अब हमारे सफलता मॉडल की ओर देख रहे हैं और इसे अपनाने की कोशिश भी कर रहे हैं
प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए श्री मनोज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष सी.आई.आई उत्तर प्रदेश तथा ए.आर. थमोर्सेट्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक ने कहा की इमल्शन ट्रीटेड एग्रीगेट और माइक्रोसर्फेसिंग जैसी तकनीकों के बड़े पैमाने पर अमली करण ने उत्तर प्रदेश को सड़क विकास में सबसे आगे ला खड़ा किया है। कई राज्य अब हमारे सफलता मॉडल की ओर देख रहे हैं और इसे अपनाने की कोशिश भी कर रहे हैं। हमारे प्रयासों ने न केवल राज्य के खजाने की काफी बचत की है, बल्कि कार्बन बचत में भी योगदान दिया है, जिससे हमारे सड़कें अधिक स्थायी बन गई हैं। पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित गांव की सड़कें हमारी उपलब्धियों का एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

Post Views: 1
उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: जन्माष्टमी का त्योहार बेहद खास है, इन मंदिरों के करें दर्शन, देखने को मिलेंगी भव्य झांकियां
Next Post: आतंकियों से मुठभेड़ में दो सैनिक शहीद, चार घायल

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया