Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 07 17 151309

रोहतास: अमझोर थाना क्षेत्र में सोए किसान की धारदार हथियार से हत्या, जमीन विवाद की आशंका

Posted on July 17, 2025July 17, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स


रोहतास जिले के अमझोर थाना अंतर्गत अमरा गांव में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां सोए हुए किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमरा निवासी 55 वर्षीय पारसनाथ सिंह के रूप में हुई है, जो पशुपालन के सिलसिले में अपने खेत के पास बने दलान में सोए हुए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही अमझोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Screenshot 2025 07 17 151016

अमझोर थाना के चौकीदार हरेंद्र पासवान ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने सोते समय पारसनाथ सिंह पर धारदार हथियार से पेट और सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई सत्यनारायण सिंह ने बताया कि पूर्व में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, और संभवतः उसी विवाद में इस हत्या को अंजाम दिया गया है।

Screenshot 2025 07 17 151412

घटना के बाद एसपी रोशन कुमार के निर्देश पर मृतक के पड़ोसी एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी ने प्रथम दृष्टया जमीन विवाद को ही हत्या का कारण बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: झारखंड में पत्नी की गला रेतकर हत्या, पति गिरफ्तार
Next Post: सासाराम में डीएम उदिता सिंह ने EVM-VVPAT डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया उद्घाटन, मतदान प्रक्रिया को लेकर दी जानकारी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया