Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
youraj

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने कोहली को दी बधाई

Posted on November 5, 2024November 5, 2024 By Chhavi Singh

युवराज ने एक मजेदार वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दौरान क्रिकेट जगत और उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी कोहली को बधाई दी है। युवराज सिंह ने कहा है कि विराट कोहली आप हर बार की तरह इस बार भी दमदार वापसी करो। क्योंकि आपने पहले भी ऐसा किया है। इस मौके पर युवराज ने एक मजेदार वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वे जूता लेकर फोन करते दिख रहे हैं।

हालांकि, ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन युवराज सिंह ने ये वीडियो शेयर कर लोगों के बीच इस वीडियो को फिर से जिंदा कर दिया। इस वीडियो में युवराज कहते हैं हैलो… इस पर विराट कोहली कहते हैं मैं राजू बोल रहा… फिर युवी कहते हैं हां जी इसके बाद कोहली कहते हैं मैंनू पनीर चहिदा इसके बाद युवी ने वीडियो में विराट को उन कुछ तस्वीरों और वीडियो को लगाया है, जिसमें विराट का रौद्र रूप एक बल्लेबाज के तौर पर देखने को मिल रहा है। इसके बाद कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो हैं, जिनमें युवराज और विराट साथ में नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए युवराज सिंह ने कैप्शन में लिखा कि, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं किंग कोहली। हमारी असफलताओं से सबसे बेहतरीन वापसी सामने आती है और दुनिया आपकी दमदार वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है। आपने पहले भी ऐसा किया है और मुझे यकीन है कि आप ऐसा फिर से करेंगे। भगवान की कृपा आप पर रहे। ढेर सारा प्यार।

बता दें कि, हाल ही में खत्म हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। ये कहना गलत नहीं होगा कि वो मौजूदा समय में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। अब फैंस को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनसे बेहतरीन फॉर्म की उम्मीद है। हर कोई उम्मीद लगाए हुए हैं कि कोहली ऑस्ट्रेलिया धरती पर अपनी फॉर्म में वापसी करेंगे और शानदार प्रदर्शन करेंगे।

Wishing you a very Happy Birthday #KingKohli! The greatest comebacks emerge from our setbacks and the world eagerly looks forward to your solid comeback 🔥 you’ve done it in the past and I’m sure you will do it yet again 💪🏻🙌🏻 God bless! lots of love ❤️ @imVkohli pic.twitter.com/wo9hrzUehq

— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) November 5, 2024
खेल

Post navigation

Previous Post: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत की तारीख की घोषणा
Next Post: पीएम मोदी, शाह सहित भाजपा के अनेक नेताओं ने लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर जताया शोक

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया