Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form

G20 Summit : दिल्ली एयरपोर्ट पर एक हजार से अधिक फ्लाइटों को कैंसिल किए जाने की संभावना है

Posted on August 26, 2023 By Chhavi Singh
Spread the love

जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन को लेकर दिल्ली में तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। ट्रैफिक सेवाएं, मेडिकल सुविधाएं आदि को लेकर हर विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। इस सम्मेलन के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट भी काफी अधिक चहल पहल देखेगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर कई वीवीआईपी गेस्ट की आवाजाही इस दौरान होगी।

इसे देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर एक हजार से अधिक फ्लाइटों को कैंसिल किए जाने की संभावना है। एक रिपोर्ट में ये जानकारी साझा की गई है। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर पार्किंग की व्यवस्था अच्छी रहे इसलिए जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान 1000 फ्लाइटों को कैंसिल किया जा सकता है। जी20 शिखर सम्मेलन के विमानों की पार्किंग में कोई समस्या ना हो इसलिए ये फैसला किया गया है। एयरलाइनों को निर्देश दिया गया है कि पार्किंग में वो कटौती करें।

इस संबंध में एयरलाइंस ने किया है कि वो अपने एयरक्राफ्ट को दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ा करने के बजाय किसी अन्य एयरपोर्ट पर खड़ा कर सकते है। जी20 शिखर सम्मेलन नौ सितंबर को आयोजित होना है। इस सम्मेलन में 30 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसे लेकर ही एयरलाइंस के पूरे शेड्यूल में भी बदलाव किया जा रहा है। इस सम्मेलन के कारण माना जा रहा है कि देश भ र में भी एयरलाइंस के नेटवर्क पर असर हो सकता है। यहां तक की कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल भी किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार इस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने रूट भी डायवर्ट किए है। इस दौरान कई सड़कें भी बंद रखी जाएंगी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर इस शिखर सम्मेलन से संबंधित 50 से अधिक एयरक्राफ्ट पार्क होंगे। इन विमानों से शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से कई वीवीआईपी गेस्ट हिस्सा लेंगे। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज और चीनी प्रधानमंत्री शी जिनपिंग जैसे लोग शामिल होंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर लगभग 220 पार्किंग स्टैंड है। इन दिनों एयर ट्रैफिक में बढ़ोतरी हो रही है, जिस कारण का उपयोह हो सकता है। इंजन की समस्या और गो फर्स्ट के दिवालिया होने के कारण यहां 50 विमान खड़े हुए है, जिससे पार्किंग में परेशानी हो सकती है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पार्किंग की समस्या को देखते हुए इसका हल भी खोजा है। एयरलाइंस विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट के अलावा अन्य एयरपोर्ट पर भी पार्क कर सकती है। इसमें लखनऊ और जयपुर एयरपोर्ट शामिल है।


Spread the love
राज्य, दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: मध्य प्रदेश : जन आशीर्वाद यात्रा के बाद BJP चलाएगी ‘मिशन ऑल राउंड
Next Post: चांद के रहस्यों की खोज में जुटा प्रज्ञान रोवर

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme