गाजियाबाद: इंदिरापुरम की एक हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में एक शख्स द्वारा पेशाब करने का मामला सामने आया है। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।
वायरल वीडियो में शख्स लिफ्ट के अंदर इस हरकत को करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोसायटी की सुरक्षा और सार्वजनिक जगहों पर लोगों के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जानकारी सामने आई है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है या नहीं, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है।

