Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 06 12 092541

सासाराम में रिश्वत लेते जीआरपी दरोगा विजय कुमार सिंह रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Posted on June 12, 2025June 12, 2025 By Chhavi Singh

रोहतास
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स


सासाराम में निगरानी विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जीआरपी के दरोगा विजय कुमार सिंह को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने रेल परिसर सासाराम स्थित उनके सरकारी आवास से की। टीम का नेतृत्व कर रहे अधिकारी मिथुन कुमार और अन्य सदस्यों ने दरोगा को दबोचा।

जमानत दिलाने के नाम पर दरोगा विजय कुमार सिंह ने ₹15,000 की मांग की थी

निगरानी विभाग के सीनियर डीएसपी किरण पासवान ने बताया कि रोहतास जिले के निवासी नीरज कुमार गुप्ता द्वारा 24 फरवरी 2025 को मारपीट से जुड़ा मामला दर्ज कराया गया था। इस केस में जमानत दिलाने के नाम पर दरोगा विजय कुमार सिंह ने ₹15,000 की मांग की थी।

निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाकर ₹5000 की घूस लेते समय दरोगा को रंगेहाथ पकड़ लिया

रंजीत कुमार उर्फ करण यादव की पत्नी बसंती कुमारी, जो मध्य निषेध विभाग में पदस्थापित हैं, इस केस में जमानत के लिए प्रयासरत थीं। दरोगा द्वारा रिश्वत की मांग के बाद पीड़ित पक्ष ने निगरानी विभाग से शिकायत की। विभाग की टीम ने जाल बिछाकर ₹5000 की घूस लेते समय दरोगा को रंगेहाथ पकड़ लिया।

गौरतलब है कि पिछले दो माह में रोहतास जिले में भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर हुए हैं, जिनमें सीबीआई और निगरानी विभाग द्वारा कई अधिकारियों को घूस लेते हुए पकड़ा गया है। यह घटनाएं जिले में फैले गहरे भ्रष्टाचार की स्थिति को दर्शाती हैं।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम के बाराडीह गांव में देर रात नाइट क्रिकेट मैच, ग्रामीणों ने उठाया खेल का भरपूर लुफ्त
Next Post: शादी के 4 दिन बाद सड़क हादसे में दूल्हे की मौत, रोहतास के राजपुर में मचा कोहराम

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया