
महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी उदिता सिंह ने किया
हैदर अली
पटना (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिले के चेनारी में इस वर्ष भी गुप्ता धाम महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। इस महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी उदिता सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह में जिला प्रशासन के कई प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
गुप्ता धाम महोत्सव का आयोजन चेनारी के हाई स्कूल मैदान में किया गया, जहां इस दौरान कई नामचीन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। गीत, संगीत और नृत्य के साथ देर रात तक लोगों ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
गौरतलब है कि चेनारी में स्थित कैमूर पहाड़ी पर गुप्ता धाम शिवालय स्थित है, और हर वर्ष इस महोत्सव का आयोजन श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए किया जाता है। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा इस महोत्सव का आयोजन किया गया, जो कि धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।
