Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
pm modi 2 october

NDA को भारी जनादेश; भाजपा मुख्यालय से बोले पीएम मोदी-“बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया”

Posted on November 14, 2025November 14, 2025 By Chhavi Singh

भाजपा अब बंगाल से भी जंगलराज उखाड़ फेंकेगी-पीएम मोदी

ST.News Desk

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नेतृत्व और जदयू के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रियाएँ सामने आईं। भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और बिहार की जनता के जनादेश को निर्णायक बताया।

पीएम मोदी बोले— ‘कांग्रेस का फिर एक और विभाजन संभव’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह खारिज कर दिया है और उसके भीतर एक और विभाजन की स्थिति बन सकती है। उन्होंने आगे कहा कि “देश अब परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को स्वीकार करने वाला नहीं है। कांग्रेस का एक और विभाजन संभव है।’’

“भाजपा अब बंगाल से भी जंगलराज उखाड़ फेंकेगी” – पीएम मोदी

अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की ओर संकेत करते हुए कहा:
“बिहार ने जिस तरह जंगलराज को हमेशा के लिए नकार दिया है, अब भाजपा बंगाल से भी जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी।”

“बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया”— भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी

एनडीए की बड़ी जीत के बाद पीएम मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहाँ हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया। जनता ने झूठ, भ्रम और नकारात्मक राजनीति को धूल चटा दी।”

उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं के मेहनत और संगठन की ताकत का जिक्र करते हुए कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं ने सटीक संदेश जनता तक पहुंचाया।

केसी त्यागी का दावा— “मैंने पहले ही कहा था, जदयू 80+ सीटें जीतेगी”

जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा, “मैंने कहा था कि जदयू 80 से ज्यादा सीट जीतेगी। पिछली बार आपसी तालमेल की कमी से हम पीछे रह गए थे। आज खुशी है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने वही ताकत फिर हासिल की।”

उन्होंने आगे कहा, “सुशासन का मतलब नीतीश कुमार है और नीतीश कुमार का मतलब बिहार की एनडीए सरकार।”

“कभी तीन बजे मतदान खत्म हो जाता था, आज रिकॉर्ड वोटिंग”— पीएम मोदी

भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के बदलते माहौल का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “यह वही बिहार है जहां कभी माओवादी आतंक चरम पर था। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तीन बजे तक मतदान समाप्त हो जाता था। आज लोग बिना डर के, भारी उत्साह से मतदान कर रहे हैं। यही सुशासन का प्रमाण है।”

उन्होंने ‘जंगलराज’ के दौर का जिक्र करते हुए कहा, “मतपेटियों की लूट बिहार को याद है। लेकिन आज वही बिहार लोकतंत्र का सर्वोच्च उदाहरण बन गया है।”

“बिहार ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटाई”— पीएम

प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र की जन्मभूमि बताकर बिहार का सम्मान किया और विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, “बिहार वो धरती है जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है। आज उसी धरती ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटाई है।” अंत में उन्होंने कहा, “बिहार ने डंके की चोट पर कह दिया-झूठ हारता है, जनविश्वास जीतता है। जमानत पर चल रहे लोगों को जनता का कोई समर्थन नहीं मिलेगा।”

बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया: “सुशासन और विकास की जीत हुई है”
Next Post: राजद ने करारी हार के बाद कहा- उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, गरीबों की आवाज़ उठाते रहेंगे

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया