Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
virendra sachdeva

दिल्ली चुनावी दंगल में भाजपा ने केजरीवाल पर लगाया पूर्वांचल के लोगों का अपमान करने का आरोप

Posted on January 10, 2025January 10, 2025 By Chhavi Singh

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल का व्यवहार पूर्वांचल के लोगों के प्रति घृणा से भरा हुआ है

ST.News Desk : दिल्ली में आगामी चुनावों के बीच भाजपा ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल का व्यवहार पूर्वांचल के लोगों के प्रति घृणा से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि कभी केजरीवाल बिहार और यूपी के लोगों को शिक्षा व्यवस्था पर बोझ बताते हैं, तो कभी कहते हैं कि ये लोग 500 रुपए का टिकट लेकर दिल्ली आते हैं और दिल्ली पर बोझ डालकर चले जाते हैं।

सचदेवा ने आगे आरोप लगाया कि अब केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों को ‘फर्जी वोटर’ कहकर उनका अपमान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की राजधानी के विकास में यूपी और बिहार के लोगों का योगदान बहुत बड़ा है, और दिल्ली की जनता आगामी चुनाव में आप को हराकर इन लोगों के अपमान का जवाब जरूर देगी।

भा.ज.पा. के नेताओं ने यह भी कहा कि केजरीवाल का यह बयान उनके घबराहट का परिणाम है, क्योंकि उन्हें अपनी हार का डर सताने लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल और आप का इतिहास यूपी, बिहार, और झारखंड के लोगों का अपमान करने का रहा है। तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि आप पार्टी ने गैरकानूनी तरीके से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों का फर्जी वोटर सूची में नाम डाला, और जब लोग इसकी शिकायत करने लगे, तो उन्हें जलन होने लगी।

तिवारी ने जोर देकर कहा कि यूपी, बिहार, और झारखंड के लोग दिल्ली में मेहनत-मजदूरी कर अपनी जगह बनाते हैं, और उन्हें अपमानित करना केजरीवाल के लिए शर्म की बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को दिल्ली की जनता इस अपमान का बदला केजरीवाल और आप से जरूर लेगी।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: बिहार लघु उद्यमी योजना के लाभुको को महत्वपूर्ण सूचना, 15 तारीख तक अपलोड करें उपयोगिता प्रमाण पत्र
Next Post: सर्दी में खांसी से राहत पाने के लिए अनानास का सेवन करें, आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया