Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
house honour

गाजियाबाद में किराया मांगने गई मकान मालकिन की हत्या, शव के टुकड़े कर सूटकेस में छिपाया

Posted on December 18, 2025December 18, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में किराया मांगना एक मकान मालकिन को भारी पड़ गया। Aura Chimera (ओरा सुमेरा) सोसायटी में किराया न देने वाले किरायेदार दंपति ने कथित तौर पर मकान मालकिन की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव के टुकड़े कर उन्हें एक सूटकेस में भरकर बेड के अंदर छिपा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

घटना 17 दिसंबर की है। मृतका दीपशिखा शर्मा, निवासी एम-105, ओरा सुमेरा सोसायटी, राजनगर एक्सटेंशन, अपने दूसरे फ्लैट पर किराया लेने गई थीं, जहां पिछले 5–6 महीनों से किराया बकाया था। देर रात तक उनके घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। CCTV फुटेज में दीपशिखा शर्मा को शाम के समय किरायेदारों के फ्लैट की ओर जाते हुए देखा गया, लेकिन वापस आते हुए नहीं पाया गया, जिससे संदेह गहराया।

rent

CCTV से खुला राज, भागने की कोशिश नाकाम

संदेह के आधार पर सोसायटी के लोग किरायेदारों के फ्लैट तक पहुंचे। इसी दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

मेड को हुआ शक, शव बरामद

ACP उपासना पाण्डेय के अनुसार, 17 दिसंबर की रात करीब 11:15 बजे थाना नंदग्राम को PRV के माध्यम से हत्या की सूचना मिली। जांच में सामने आया कि दीपशिखा शर्मा जब देर रात तक घर नहीं लौटीं तो उनकी मेड को शक हुआ। वह संबंधित फ्लैट पर पहुंची, जहां तलाशी के दौरान एक लाल बैग (सूटकेस) में दीपशिखा शर्मा का शव बरामद हुआ।

आरोपी हिरासत में, जांच जारी

पुलिस के मुताबिक किरायेदारों के नाम अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: हिजाब विवाद पर Giriraj Singh Nitish Kumar के समर्थन में, बोले-“इसमें गलत क्या है?”
Next Post: India vs South Africa T20I Series: आखिरी टी20 में संजू सैमसन को मिल सकता है मौका, वर्ल्ड कप से पहले खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया