
हैदर अली
सासाराम (संचारटाइम्स.न्यूज)

सासाराम की पूर्व सांसद और पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार का आज 80वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सासाराम के सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किए।
मीरा कुमार, जो सासाराम से कई बार सांसद रह चुकी हैं, लोकसभा के स्पीकर के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अलावा, वे भारत सरकार में विभिन्न मंत्रालयों का जिम्मा भी संभाल चुकी हैं। सासाराम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को विशेष रूप से मनाने का निर्णय लिया और इस अवसर पर फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि मीरा कुमार ने न केवल सासाराम, बल्कि बिहार के लिए भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता उनके लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
बताया जा रहा है कि मीरा कुमार के जन्मदिन को लेकर जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। फल वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ता हीरा राम ने किया।
बाइट — हीरा राम (कांग्रेस कार्यकर्ता)
