Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 14

संपत्ति विवाद में साढूं के बीच विवाद, एक साढू ने दूसरे पर कार चढ़ाकर की हत्या

Posted on March 16, 2025March 16, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के करीब टोला में दो साढूं के बीच संपत्ति विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। इस घटना में एक साढू ने दूसरे साढू पर अपनी कार चढ़ा दी, जिससे सुभाष सिंह की मौत हो गई। इस वारदात का आरोप छोटे साढू धर्मेंद्र कुमार पर है, जो बीएमपी का जवान बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक सुभाष सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदस्य अस्पताल भेजा है।

मृतक सुभाष सिंह संझौली के चवनिया गांव के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड के पीछे संपत्ति का पुराना विवाद है। इस विवाद में तीन साढूं शामिल थे, और लंबे समय से उनके बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि होली के दिन सभी साढूं अपने-अपने ससुराल में इकट्ठा हुए थे।

होली के दिन, जब सुभाष सिंह ससुराल के घर से मटन खरीदने के लिए बाइक से निकले, तो ससुराल के घर से केवल 200 मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाए धर्मेंद्र कुमार ने अपनी कार से जोरदार टक्कर मारी, जिससे सुभाष सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद, आरोपी धर्मेंद्र कुमार फरार हो गया। वह मोतिहारी का रहने वाला बताया जाता है।

मृतक के पुत्र चंदन ने बताया कि उसकी नानी उसके साथ रहती थी और उसके मौसा से पहले भी उनका विवाद चल रहा था। मौसा ने कई बार उसके पिता को धमकी भी दी थी। गौरतलब है कि मृतक सुभाष सिंह के बेटे की शादी 11 मार्च को हुई थी।

पुलिस ने सुभाष सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे उसके गांव संझौली भेज दिया है। संपत्ति के विवाद में एक साढू द्वारा दूसरे साढू पर कार चढ़ाकर हत्या करने का यह सनसनीखेज मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल आरोपी फरार है, और पुलिस ने उसकी कार जप्त कर ली है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास जिले में मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, पति और पुत्र गिरफ्तार
Next Post: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की होली पार्टी में उत्पीड़न का मामला

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया