Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2026 04 07 133310

सासाराम : मैरिज हॉल मामले में 23 बालिग महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया

Posted on April 7, 2026April 7, 2026 By Chhavi Singh

रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग स्थित मैरिज हॉल में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई 23 बालिग महिलाओं को सासाराम कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें पीड़ित मानते हुए रिहा कर दिया

रिपोर्ट/रविंद्र मेहता/हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ संचार टाइम्स

खबर सासाराम से है, जहां दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग स्थित एक मैरिज हॉल में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए मामले में आज 23 बालिग महिलाओं को सासाराम के सिविल कोर्ट में पेश किया गया।

इससे पहले इस मामले में 18 नाबालिग लड़कियों को पास्को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। वहीं आज पेश की गई 23 वयस्क महिलाओं के मामले में कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया।

सासाराम सिविल कोर्ट के स्पेशल पीपी हीरा प्रताप सिंह ने बताया कि मैरिज हॉल से पकड़ी गई सभी बालिग महिलाओं को अदालत ने पीड़ित के रूप में माना है। उनके बयान दर्ज करने के बाद माननीय न्यायालय ने सभी को रिहा कर दिया।

बताते चलें कि 3 अप्रैल की शाम रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग स्थित प्रकाश मैरिज हॉल में बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। इस दौरान मौके से करीब 80 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था।

छापेमारी के बाद प्रशासन ने मैरिज हॉल को सील कर दिया था और पूरे मामले की जांच शुरू की गई थी। आज उसी कड़ी में पकड़ी गई बालिग महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें राहत मिली।

बाइट: हीरा प्रताप सिंह, स्पेशल पीपी, सिविल कोर्ट, सासाराम।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया, मंत्री संजय टाइगर ने फहराया पार्टी का झंडा
Next Post: Explainer: क्या सच में थम गया अमेरिका-ईरान युद्ध? 10 प्वाइंट्स में समझें सीजफायर की पूरी कहानी

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया