Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
v kohli

IND vs CAN: तीसरे नंबर पर उतरेंगे विराट कोहली?

Posted on June 15, 2024 By Sanchar Times News


भारतीय टीम ग्रुप ए के अपने आखिरी मैच में कनाडा से भिड़ने के लिए तैयार है। शनिवार को दोनों टीमों के बीच लॉडरहिल में टक्कर होगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। इस मैच में भारत के पास अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका है क्योंकि टीम इंडिया पहले ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव करेंगे या नहीं।

भारत ने अब तक विश्व कप में अपने तीनों मैच न्यूयॉर्क में खेले हैं। नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए एक बुरा सपना रही। इस अस्थायी मैदान पर खेले गए आठ मैचों में कोई भी टीम 150 से अधिक रन नहीं बना सकी। अब भारत का सामना लॉडहरिल में कनाडा से होगा। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

भारत बनाम कनाडा मैच से पहले विराट कोहली की बैटिंग पोजीशन को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। इस मुकाबले में वह नंबर तीन पर वापसी करेंगे या रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग जारी रखेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। दरअसल, किंग कोहली को सलामी बल्लेबाजी का मौका देने की वजह शिवम दुबे हैं। उन्हें भारत की प्लेइंग 11 में फिट करने के लिए कोहली को अब तक ओपनिंग पर भेजा गया है। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ी अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। कोहली ने तीन मैचों में सिर्फ पांच रन बनाए। वहीं, शिवम दुबे गेंद और बल्ले से फ्लॉप साबित हुए। इस स्थिति में टीम संयोजन में बदलाव हो सकता है। कोहली की तीसरे नंबर पर अगर वापसी होती है तो यशस्वी जायसवाल को मौका मिलेगा।

ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर खेलने के लिए तैयार हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर उतरेंगे। अमेरिका के खिलाफ हाल ही में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। पांचवें नंबर पर शिवम दुबे होंगे। छठे और सातवें नंबर पर क्रमश: हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा उतरेंगे। इस मुकाबले में भारत एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जगह स्पिनर कुलदीप यादव को आजमाना सकता है। कैरेबियाई पिचें स्पिन गेंदबाजी के लिए अनुकूल रहती हैं। ऐसे में भारत तीन स्पिनरों के साथ खेल सकता है। इस स्थिति में मोहम्मद सिराज कुलदीप के लिए जगह बना सकते हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर होगा। इसमें उनका साथ हार्दिक पांड्या भी देंगे।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: G7: शिखर सम्मेलन की एक फैमिली फोटो काफी चर्चाओं में आ गई है
Next Post: अस्पताल पहुंचे सीएम नीतीश, हाथ में दर्द महसूस कर रहे थे

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया