Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 11 05 145439

निर्दलीय प्रत्याशी ने नीतीश कुमार को बताया हीरो, जीत के बाद पार्टी में आने के संकेत

Posted on November 5, 2025November 5, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली. संचार टाइम्स ब्यूरो रोहतास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के द्वितीय चरण में होने वाले मतदान को लेकर रोहतास जिले के दिनारा सीट पर चुनावी शोरगुल काफी तेज हो गया है। इस सीट से कुल 14 प्रत्याशी मैदान में है, लेकिन जदयू के बागी नेता सह पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। एनडीए से आरएलएम के आलोक सिंह चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि राजद ने वर्तमान विधायक का टिकट काटकर राजेश यादव को मैदान में उतारा है और दोनों प्रमुख उम्मीदवारों के समक्ष निर्दलीय प्रत्याशी जयकुमार सिंह चुनौती बनकर खड़े हो गए हैं। इनके चुनावी सभाओं में भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे विरोधी खेमों में हलचल मची हुई है।

वहीं सोमवार को एक चुनावी सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी जयकुमार सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना हीरो बताते हुए कहा कि मैंने पार्टी जरूर छोड़ी है, लेकिन उनकी विचारधारा को नहीं छोड़ा। बिहार को सुंदर, समृद्ध, सशक्त एवं स्वर्णिम बनाने की जो प्रेरणा मुझे नीतीश कुमार से मिली है, उसी के साथ चलते हुए आज जीत की ओर बढ़ रहा हूं।

निर्दलीय प्रत्याशी के सवाल पर जयकुमार सिंह ने कहा कि पूर्व में एनडीए प्रत्याशी के रूप में जिन-जिन लोगों ने मेरा समर्थन किया है वह आज भी मेरे साथ मजबूती से खड़े हैं। इस बार मेरा दायरा एनडीए से भी ज्यादा बढ़ गया है और हर समाज से भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में विधायक रहते हुए मैंने सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर कार्य किया, जिसका नतीजा है कि मेरी सभाओं में लोगों की भीड़ जुट रही है।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: आरपीएफ़ सासाराम और क्राइम ब्रांच के सहयोग से 80 हजार रूपये की विदेशी शराब की गयी जब्त। दो तस्कर भी हुए गिरफ्तार
Next Post: डेहरी में चंद्रशेखर का रोड शो, कहा-अब गरीबों को भी कुर्सी मिलनी चाहिए

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया