Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
Capture 40

पीएम के संसदीय क्षेत्र में भी बेटी के साथ हुआ अन्याय: मेयर

Posted on February 14, 2025February 14, 2025 By Chhavi Singh

सासाराम की बेटी स्नेहा को न्याय दिलाने तक जारी रहेगा संघर्ष


हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सासाराम की बेटी स्नेहा के साथ अन्याय हुआ है। दुष्कर्म के बाद बेटी हत्या करने की घटना को आत्महत्या में तब्दील करने की उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर साजिश की गई है। सासाराम नगर निगम की मेयर काजल कुमारी ने गुरुवार को अपने कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उक्त बातें कहीं। मेयर ने कहा कि बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओं का नारे देने वाले पीएम के संसदीय क्षेत्र में पढ़ाई करने गई सासाराम की बेटी के साथ हुए अन्याय की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।

मेयर ने नगर निगम कार्यालय गेट के पास मृतक स्नेहा की तस्वीर लगाकर वहां कैंडिल जला कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मेयर ने कहा कि स्नेहा को न्याय नहीं मिलने तक प्रतिदिन नगर निगम में कैंडिल जलाया जाएगा। मेयर ने कहा कि स्नेहा की मौत से अपना घर व शहर को छोड़कर पढ़ाई करने गई बेटियों को सपना टूटा है। बाहर में रह रही बेटियों में आज किसी प्रकार की अनहोनी होने के डर से सहमी हुई है। मेयर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योगी सरकार इस घटना पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है, लेकिन हम अपने संघर्ष के बदौलत ऐसा होने नहीं देंगे। इसके लिए चाहे हमे सड़क पर ही क्यों ना उतरना पड़े। मेयर ने कहा कि बेटी स्नेहा के अभिभावक व उनके शुभचिंतकों को वाराणासी में यूपी प्रशासन की ओर से बिहारी को अनपढ़ कहकर अपमानित करने का भी काम किया गया है। हम इसकी भी भर्त्सना करते है।

बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सासाराम: जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन
Next Post: सासाराम में SYS N SOL द्वारा टैली अकाउंटिंग सॉफ़्टवेयर पर ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme