बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
देविंदर बंबीहा गैंग से कथित तौर पर जुड़े जसप्रीत सिंह, अजय सिंह और पवनदीप सिंह को मलयेशिया से भारत डिपोर्ट किया गया है. पंजाब पुलिस के अनुसार तीनों हत्या, रंगदारी, विस्फोटक और लुधियाना में कथित ग्रेनेड हमले की साजिश से जुड़े मामलों में वांछित थे.
