Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
Screenshot 2025 12 22 210454

विजय हजारे ट्रॉफी में भी ईशान किशन करेंगे झारखंड की अगुवाई, कर्नाटक से होगा पहला मुकाबला

Posted on December 22, 2025December 22, 2025 By Sanchar Times News

ST.News Desk

ईशान किशन की कप्तानी में हाल ही में झारखंड की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) का खिताब अपने नाम किया था। इस शानदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन की टीम इंडिया में भी वापसी हो गई है। उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रस्तावित टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

इसी बीच झारखंड क्रिकेट संघ ने आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें ईशान किशन को एक बार फिर कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।

विजय हजारे ट्रॉफी का आगामी सीजन 24 दिसंबर से शुरू होगा। झारखंड को एलीट ग्रुप में रखा गया है और टीम अपना पहला मुकाबला अहमदाबाद में कर्नाटक के खिलाफ खेलेगी। ईशान किशन के अलावा टीम में कुमार कुशाग्र, अनुकूल रॉय, रॉबिन मिंज, अभिनव शरण और विराट सिंह जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। उन्होंने 10 पारियों में 57.44 की औसत से 517 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। वह टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। हरियाणा के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 101 रनों की मैच-विनिंग पारी खेलकर झारखंड को पहली बार SMAT खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब उनसे विजय हजारे ट्रॉफी में भी इसी लय को बरकरार रखने की उम्मीद होगी।

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए झारखंड की टीम :
ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), विराट सिंह, उत्कर्ष सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर/उप-कप्तान), रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, शरणदीप सिंह, शिखर मोहन, पंकज कुमार (विकेटकीपर), बाला कृष्णा, एमडी कौनैन कुरैशी, शुभ शर्मा, अमित कुमार, मनीषी, अभिनव शरण, सुशांत मिश्रा, विकास सिंह, सौरभ शेखर, राजनदीप सिंह, शुभम सिंह।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: दो वर्षों में छत्तीसगढ़ ने रचे विकास के नए आयाम, नड्डा ने किया उपलब्धियों का विमोचन
Next Post: प्रदूषण और ट्रैफिक जाम पर दिल्ली सरकार का बड़ा प्लान, ओला-उबर की निजी बसों पर मंथन, PUC नियम होंगे सख्त

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया