Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
naeem kasim

ईरान-अमेरिका सीजफायर के बीच लेबनान पर इजरायल का हमला, हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम के मारे जाने का दावा

Posted on April 9, 2026April 9, 2026 By Chhavi Singh

ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर की खबरों के बीच मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। इजरायल ने लेबनान में बड़े हमले का दावा करते हुए हिजबुल्लाह के शीर्ष नेता नईम कासिम को मार गिराने की बात कही है

ST.News International Desk

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर की चर्चा के बीच इजरायल ने लेबनान में ताजा सैन्य कार्रवाई कर हालात को और तनावपूर्ण बना दिया है। इजरायली रक्षा बल (IDF) ने दावा किया है कि उसने बेरूत में हिजबुल्लाह के डिप्टी सेक्रेटरी और नए चीफ नईम कासिम को एक सटीक हमले में मार गिराया है।

Posts by idfonline

आईडीएफ के अनुसार, यह हमला बुधवार रात दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य संगठन के सैन्य ढांचे और हथियार आपूर्ति नेटवर्क को कमजोर करना था।

इजरायली सेना ने यह भी दावा किया कि इस हमले में नईम कासिम के करीबी सहयोगी और उनके निजी सचिव अली यूसुफ खरशी भी मारे गए। बताया जा रहा है कि खरशी, कासिम का भतीजा भी था और संगठन के संचालन, सुरक्षा और रणनीतिक फैसलों में उसकी अहम भूमिका थी।

आईडीएफ के मुताबिक, रातभर चली इस कार्रवाई में लेबनान के दो महत्वपूर्ण क्रॉसिंग पॉइंट्स को भी निशाना बनाया गया, जिनका इस्तेमाल हिजबुल्लाह उत्तरी लितानी से दक्षिणी लितानी इलाके में हथियार, रॉकेट और लॉन्चर पहुंचाने के लिए करता था।

इसके अलावा, दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के करीब 10 ठिकानों—जिनमें हथियार भंडारण केंद्र, लॉन्चर और कमांड हेडक्वार्टर शामिल हैं—पर भी हवाई हमले किए गए।

हालांकि, इस पूरे मामले पर हिजबुल्लाह या लेबनान की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इजरायल के दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच यह हमला क्षेत्रीय हालात को और गंभीर बना सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सासाराम में बुजुर्ग महिला के 5 कद्दू जब्त, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
Next Post: प. बंगाल में पीएम मोदी की ताबड़तोड़ 3 रैलियां, ममता बनर्जी के गढ़ पर सीधा वार

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया